September 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार

ग्वालियर: होली के उल्लास में महिलाओं का सम्मान; कलचुरी महिला मंडल ने सेलिब्रेट किया ‘महिला दिवस एवं होली मिलन’

ग्वालियर।
कहा जाता है कि जहां नारी मुस्कराती है, वहां खुशियों का संसार बस जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि नारी का सम्मान ही समाज की असली पहचान है। ग्वालियर की कलचुरी महिलाओं ने ऐसे ही परस्पर सम्मान की भावना के साथ हंसी-खुशी के माहौल में होली के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट किया।

शाह एम्पोरियम होटल में 13 मार्च को आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह’ में कलचुरी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महिला महासभा की राष्ट्रीय संरक्षक एवं ग्वालियर की पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता और दिल्ली से आईं महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौधरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ममता पवैया समेत अन्य अतिथि महिलाओं ने कलचुरी समाज के आराध्य सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में कलाकार मंडली की मोहक प्रस्तुतियों के बीच रोचक गेम्स भी खेले। कार्यक्रम में महिलाओं को फूलमाला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

अंत में कलचुरी महिला मंडल ग्वालियर की जिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शिवहरे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। समापन पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती अंजना शिवहरे, महिला मंडल की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता, संरक्षक सुनीता शिवहरे एवं उर्मिला शिवहरे, पूर्व अध्यक्ष आशा शिवहरे, महासचिव रेणु शिवहरे, उपाध्यक्ष सोनम राय, पिंकी राय, पायल शिवहरे, वंदना गुप्ता, सुषमा शिवहरे, हेमलता, मोहिनी, मधु, गीता राय, संध्या गुप्ता, ममता, अनीता गुप्ता, रूपाली शिवहरे, निधि शिवहरे, कीर्ति गुप्ता, गीता शिवहरे, माला राय, प्रतिभा, किरण, रानी शिवहरे, शैफाली, वैशाली, सोनू, दीप्ति, अल्का, भारती, मोहिनी शिवहरे, मधु शिवहरे, गीता राय, संध्या गुप्ता, राखी शिवहरे आदि मंडल की बहनें शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल

समाचार, समाज

भोपाल के डा. एलएन मालवीय और रामशंकर शिवहरे को