आगरा।
आगरा में रामसिया की खास पहचान रखने वाले समाजसेवी एवं भाजपा नेता विकास गुप्ता को पार्टी की महानगर इकाई का सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। विकास गुप्ता ‘रामसिया’ ने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है, इसीलिए पद कभी उनके लिए अहम नहीं रहा। वह लंबे समय से सनातन हितकार्यों में सक्रिय हैं और आगे भी तत्पर रहेंगे।


आपको बता दें कि भाजपा की महानगर इकाई में पहली बार शिवहरे समाज के दो नेताओं को शामिल किया गया है। पहले नीतेश शिवहरे को महानगर महामंत्री बनाया गया था, और अब विकास गुप्ता रामसिया को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेता भाजपा विधायक विजय शिवहरे के करीबी माने जाते हैं। विधायक विजय शिवहरे ने विकास गुप्ता रामसिया की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे ने भी रामसिया को बधाई दी है।


जयपुर हाउस निवासी विकास गुप्ता ‘रामसिया’ आगरा में ‘सनातन रक्षा ट्रस्ट’ चलाने वाले प्रमुख लोगों में शुमार हैं, जो सनातनधर्मी बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार दिलवाने और सनातनी परिवारों को स्वधर्मी घरेलू सहायता (प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, राजमिस्त्री आदि) उपलब्ध कराने का कार्य करता है। वह सनातन धर्मावलंबियों को रोजगार के लिए धन देने से लेकर कौशल एवं तकनीकी सहायता प्रदान कराते रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पचास से अधिक लोगों को ट्रस्ट के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध करा चुके हैं। साथ ही वह चिराग यूथ फाउंडेशन से भी जुड़कर चिकित्सा शिविरों और पर्यावरण चेतना के अभियानों में सक्रिय योगदान करते हैं।























Leave feedback about this