June 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की यूपी इकाई का शपथ ग्रहण 21 को झांसी में; वाराणसी में होने वाले सालाना समारोह की तय होगी रूपरेखा

झांसी।
कलचुरी समाज की ऐतिहासिक और पहली राष्ट्रीय संस्था ‘अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा’ अपना 91वां स्थापना दिवस समारोह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित करने जा रही है। आगामी 21 जून को झांसी में महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई के शपथ-ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में वाराणसी के कार्यक्रम की रूपरेखा को तय की जाएगी।

यह जानकारी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री एमएल राय ने शिवहरेवाणी को दी है। बता दें कि महासभा का गठन तो 1905 में प्रयागराज में हुआ था, लेकिन इसका पंजीकरण 3 अगस्त 1935 को हुआ था, इस लिहाज से महासभा का यह 91वां स्थापना समारोह माना जाएगा। गत दो वर्षों से यह आयोजन भोपाल में होता आ रहा था, इस बार वाराणसी में कराने का निर्णय किया गया है। 21 जून को झांसी में इसकी रूपरेखा काफी हद तक तय कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर गत दिनों भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयनारायण चौकसे की अगुवाई में महासभा की एक अहम बैठक हुई थी, लेकिन इस आयोजन में सबसे अहम और सक्रिय भूमिका यूपी इकाई की होगी, लिहाजा झांसी में इस पर गहन चर्चा होनी ही है।

कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे महासभा की यूपी इकाई के अध्यक्ष श्री अशोक राय ने शिवहरेवाणी को बताया है कि झांसी में यूपी इकाई के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह समारोह झांसी बस स्टैंड के निकट हवाना रेस्टोरेंट में 21 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो जाएगा। अतिथियों के स्वागत सत्कार एवं अन्य औपचारिकताओं के पश्चात शपथ ग्रहण होगा और दूसरे चरण में वार्षिक जनरल मीटिंग में वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में ये रहेंगे उपस्थित
कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व एवं मध्य प्रदेश के प्रांती पदाधिकारी की मौजूदगी रहेगी। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयनारायण चौकसे, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. अनुपम चौकसे, राष्ट्रीय महामंत्री एमएल राय, राष्ट्रीय प्रचार महामंत्री चंद्रप्रकाश शिवहरे, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. एलएन मालवीय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश चौकसे, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव एवं मीडिया प्रभारी हरिराम राय, राष्ट्रीय सचिव डा. एससी राय, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, राष्ट्रीय महिला महासचिव रंजना सूर्यवंशी को आमंत्रित किया गया है। बैठक में मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौकसे, महामंत्री वीरेंद्र पप्पू राय, संगठन मंत्री हरिओम राय, प्रचार महामंत्री विनोद चौकसे, महिला अध्यक्ष कमलेश राय, महिला महामंत्री ऊषा मालवीय, युवा अध्यक्ष अश्वनी राय, युवा महामंत्री गोकुल आर्य समेत अन्य पदाधिकारियों के आने की भी संभावना है।
ये करेंगे शपथ-ग्रहण
झांसी में श्री अशोक राय की अध्यक्षता वाली यूपी इकाई में जो पदाधिकारी शपथ लेने वाले हैं, उनमें महामंत्री सुधीर कुमार जायसवाल, संगठन महासचिव रामरतन जायसवाल, प्रचार महासचिव सोम साहू (शिवहरेवाणी), कोषाध्यक्ष सुमित राय, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सिंह जायसवाल के अलावा उपाध्यक्ष इंजी. केके जायसवाल, संजय राय, राजकुमार जायसवाल, विनोद राय, अनिल कुमार गुप्ता, अमित शिवहरे (शिवहरेवाणी, आगरा), सुनील जायसवाल, सूरज जायसवाल, पृथ्वीराज राय, ओमप्रकाश जायसवाल, महिला अध्यक्ष प्रीती जायसवाल औऱ संभागीय अध्यक्ष सालिकराम राय आदि शामिल हैं।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार, समाज

    कलचुरी समाज के टॉपर्स को अपने यहां निःशुल्क उच्च

    समाचार, समाज

    श्री शिवचरण हाडा को राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा की

    समाचार

    आगराः श्रीमती शीला शिवहरे (पत्नी स्व. श्री राधेश्याम शिवहरे)

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर निवासी श्रीमती कमलेश शिवहरे का निधन; अंतिम

    समाचार

    राधाकृष्ण मंदिर में लगेगी ‘हुनर की क्लास’; शिवहरे सशक्त

    समाचार

    आगराः श्रीमती मिथलेश गुप्ता की उठावनी 31 मई को