फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद में नई बस्ती निवासी श्री राजकुमार शिवहरे ‘पुत्र स्व. श्री पूरनचंद शिवहरे’ का निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे और दस दिन पहले एक हादसे में गंभीर घायल होने के बाद से आगरा स्थित एसएन इमरजेंसी में वेंटीलेटर पर थे जहां रविवार दिनांक 26.07.2026 को अपराह्न करीब 2.30 बजे उनका निधन हो गया। उनकी अतिम यात्रा सोमवार दिनांक 27.07.2026 को सुबह 10 बजे जलेसर रोड मरघटी के लिए प्रस्थान करेगी।
गोगामेढ़ी मंदिर (हनुमानगढ़) के पास हुआ था हादसा
श्री राजकुमार गुप्ता गत 16 जुलाई को अपनी पत्नी श्रीमती आयुष्मती के साथ राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित प्रसिद्ध ‘गोगामेढ़ी मंदिर’ के दर्शन करने गए थे, जहां एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं जिसके चलते वह अचेत हो गए। स्थानीय पुलिस ने पहले उन्हें हनुमानगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से जोधपुर के जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। अगले दिन 17 जुलाई को जोधपुर अस्पताल से आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। 18 जुलाई को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें वेंटीलेटर पर ले लिया था। उनके मस्तिष्क में चार जगह गंभीर चोटें बताई गई थीं।
शोकाकुलः-
आयुष्मती शिवहरे (पत्नी)
राहुल शिवहरे-प्रीती शिवहरे, निखिल शिवहरे-अर्चना शिवहरे (पुत्र-पुत्रवधु)
आशीष कांत शिवहरे, हरिओम शिवहरे, स्वतंत्र शिवहरे, देवेंद्र शिवहरे (भ्रातागण)
मीरा-नेमी शिवहरे ‘जसवंतनगर’ (बहन-बहनोई)
मोनू शिवहरे, निखिल शिवहरे, दीपक शिवहरे, अभिषेक शिवहरे (भतीजे)
मानवी शिवहरे, मान्या शिवहरे (पौत्री)
शशांक शेखर शिवहरे (पौत्र) एवं समस्त परिवार।
निवासः-859/3, नई बस्ती, जगदंबा कंपाउंड के निकट, फिरोजाबाद।
संपर्कः- 9045320953; 8923782022
ससुराल पक्षः-
विजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अरविंद गुप्ता
ग्राम-सरसई नावर, ब्लॉक-ताखा, जिला इटावा
समाचार
दुखदः हादसे में घायल श्री राजकुमार शिवहरे का निधन; अंतिम यात्रा 27 जुलाई को सुबह 10 बजे
- by admin
- July 26, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1 minute ago













