October 22, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
शिक्षा/करियर समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा के एकमात्र ‘स्वतंत्र’ रिसर्च एनालिस्ट; सेबी ने किया अधिकृत

आगरा।
‘स्टॉकएड एकेडमी’ के सीईओ श्री देवांश शिवहरे को सेबी ने ‘रिसर्च एनालिस्ट’ के तौर पर अधिकृत किया है। यानी अब वह क्लाइंट्स को स्टॉक ट्रेडिंग औऱ वित्तीय प्रतिभूतियों पर अपनी रिपोर्ट औऱ निवेश (खरीदने, बेचने या होल्ड करने) की सलाह दे सकेंगे।
श्री देवांश शिवहरे की यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि पूरे देश में इस वक्त केवल 2250 प्रोफेशल्स हैं जिन्हें सेबी ने रिसर्च एनालिस्ट (आरए) के तौर पर अधिकृत किया हुआ है। और इसमें भी आगरा के अंदर श्री देवांश शिवहरे एकमात्र ‘स्वतंत्र’ रिसर्च एनालिस्ट होंगे। बता दें कि सेबी केवल उन प्रोफेशनल्स को ‘आरए’ के तौर पर अधिकृत कर सकती है जिनके पास शेयर मार्केट और स्टॉक ट्रेडिंग का समृद्ध अनुभव हो, इस पर भी उन्हें सेबी द्वारा आयोजित ‘एनआईएसएम-15’ की कठिन परीक्षा क्वालीफाई करनी होती है। देवांश शिवहरे ने सेबी की इस मुश्किल परीक्षा में कामयाबी हासिल कर यह उपलब्धि अर्जित की है।
हलवाई की बगीची निवासी प्रतिष्ठित सोशल-वर्कर श्री धर्मेश शिवहरे के होनहार पुत्र देवांश शिवहरे उस युवा पीढ़ी के आदर्श प्रतिनिधि हैं जो अपने शौक को प्रोफेशन बनाने के जज्बा रखती है। 2021 एमबीए करने के बाद देवांश के पास जॉब के कई आकर्षक विकल्प थे, लेकिन उन्होंने स्टॉक ट्रेडिंग के अपने पैशन को आगे बढ़ाते हुए स्टॉकएड एकेडमी के नाम से एक वित्तीय शिक्षण संस्थान स्थापित किया जो महज पांच साल के अंदर महानगर में इस क्षेत्र का शीर्ष प्रतिष्ठान बनकर उभरा है। स्टॉकएड एकेडमी अब तक हजारों युवाओं को वित्तीय साक्षरता, सॉफ्ट स्किल्स और शेयर मार्केट व स्टॉक ट्रेडिंग के गूढ़-ज्ञान से समृद्ध कर आत्मनिर्भरता प्रदान कर चुका है। इसके अलावा क्लाइंट्स को शेयर मार्केट औऱ स्टॉक ट्रेडिंग की सेवाए भी प्रदान की जाती हैं। स्टॉकएड एकेडमी की एक ब्रांच हाल ही में मथुरा में शुरू हुई है।
खास बात यह है कि देवांश शिवहरे ने तीन वर्ष पूर्व ‘4-डी पैकर्स’ के नाम से एक पैकेजिंग कंपनी भी शुरू की थी जो आज हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को अपनी सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी बन चुकी है। ‘4-डी पैकर्स’ देशभर के पांच सितारा होटलों को पैकेजिंग सेवाएं प्रदान करती है। शिवहरेवाणी देवांश शिवहरे को रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर उनकी नई पेशेवर यात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुखदः जसराना के श्री विनोद शिवहरे का निधन; अंतिम

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

समाचार, समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’;

Uncategorized, समाचार

श्रीमती कमला देवी (पत्नी स्व. श्री मुरारीलाल गुप्ता ‘शिवहरे’)

समाचार, समाज

‘भक्ति, शक्ति और संकल्प’ के नाम रहा शिवहरे महिलाओं

समाचार

शिवहरे महिलाएं आज करेंगे गरबा का धमाल; ‘शिवहरे सशक्त