November 9, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार

पूजा शिवहरे गोस्वामी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष; राजनीति को सेवा की जरिया मानती हैं पूजाआ

आगरा।
शिवहरे समाज की बेटी, सोशल वर्कर एवं वुमन एक्टिविस्ट श्रीमती पूजा विष्णु गोस्वामी को भाजपा महिला मोर्चा की महानगर इकाई में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा महानगर के कई सामाजिक एवं महिला संगठनों ने पूजा गोस्वामी को बधाई देते हुए राजनीति में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बता दें कि पूजा गोस्वामी, विधायक श्री विजय शिवहरे की भतीजी हैं, उनके बड़े भाई स्व. श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे ‘चंदू कप्तान’ की पुत्री हैं। पूजा गोस्वामी इससे पहले भाजपा दीनदयाल मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री भी रही हैं। पश्चिमपुरी निवासी पूजा गोस्वामी ने अपनी सक्रियता से क्षेत्र में एक सोशल वर्कर और एक्टिविस्ट के रूप में विशेष प्रतिष्ठा अर्जित की है।

पश्चिमपुरी क्षेत्र में किसी को बिजली-पानी, साप-सफाई, स्वास्थ्य या अन्य कैसी भी नागरिक समस्या हो, पूजा गोस्वामी खुद से आगे आकर उसकी मदद करती हैं और समाधान का प्रयास करती हैं। राजनीति में उनकी इसी शिद्दत और ऊर्जा को देखते हुए महानगर अध्यक्ष अपूर्वा सिंह जादौन ने पूजा गोस्वामी को अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया है। पूजा गोस्वामी ‘तेजस्विनी महिला समिति’ को भी संभालती है, जिससे सौ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं और सामाजिक कार्यों में भागीदारी करती हैं।

पूजा गोस्वामी राजनीति को सेवा का जरिया मानती हैं। शिवहरेवाणी से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह जनसेवा की राजनीति में भरोसा रखती हैं और निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

गोवर्धन पूजा यानी सामाजिक दिवाली; 10 नवंबर की शाम

समाचार

इटावाः प्रतिष्ठित होम्यो चिकित्सक डा. परशुराम गुप्ता नहीं रहे;

समाचार, साहित्य/सृजन

परशुराम और कार्तवीर्य सहस्रार्जुन से जुड़े कुछ अनुत्तरित और

वुमन पॉवर, समाचार

आगरा की बेटी आकांक्षा जायसवाल बनीं ‘मिसेज मध्य प्रदेश’;

समाचार

टूंडलाः श्रीमती सुशील देवी की उठावनी 6 नवंबर को

समाचार, साहित्य/सृजन

मंडला में हुई खुदाई में निकली थी भगवान श्री