आगरा।
शिवहरे समाज के भाजपा समर्थक बुधवार 26 जनवरी को आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय का स्वागत करेंगे। दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे के नार्थ ईदगाह कालोनी स्थित निवास पर दोपहर 2.30 बजे विधायक योगेंद्र उपाध्याय का स्वागत किया जाएगा।

बता दें कि आगरा दक्षिण के लोकप्रिय विधायक योगेंद्र उपाध्याय को भाजपा ने इस बार भी टिकट दिया है। योगेंद्र उपाध्याय इन दिनों डोर टु डोर प्रचार कर रहे हैं, लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात कर समर्थन मांग रहे हैं। बिजनेश शिवहरे ने दावा किया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अधिसंख्य शिवहरेबंधुओं से योगेंद्र उपाध्याय से व्यक्तिगत परिचय है और वे मिलकर उनका स्वागत करना चाहते थे। इसी को देखते हुए उन्होंने यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया है। दाऊजी मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्यों समेत काफी संख्या में शिवहरे बंधु विधायक योगेंद्र उपाध्याय का स्वागत कर उन्हें अपना समर्थन व्यक्त करेंगे। उन्होंने समाजबंधुओं से स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।
