August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः श्री रामगोपाल गुप्ता (शिवहरे) की उठावनी 25 दिसंबर को अपराह्न 3 से सायं 4 बजे

—-परिवार की ओर से शोक संदेश……..

बड़े दुःखी ह्रदय से बताना पड़ रहा है कि हमारे पूज्य श्री रामगोपाल गुप्ता (पुत्र स्व. श्री तुलाराम शिवहरे) का स्वर्गवास शुक्रवार दिनांक 23.12.2022 को हो गया है। उठानी रविवार दिनांक 25.12.2022 को अपराह्न 3 से सायं चार बजे राधाकृष्ण मंदिर (शिवहरे समाज), आलमगंज (पानी की टंकी के सामने), लोहामंडी पर होगी। 
शोकाकुलः-
ऊषा गुप्ता (पत्नी)
जगदीश प्रसाद गुप्ता, पदमचंद गुप्ता, ब्रज शिवहरे (भ्रातागण)
निधि-जितेंद्र गुप्ता, कीर्ति-अभिषेक शिवहरे, गुंजन-धर्मवीर, खुश्बू-गौरव जायसवाल (पुत्री-दामाद)
अमित गुप्ता, अंकित शिवहरे (भतीजे)
कृष शिवहरे (नाती)
निवासः-36/26, शिवहरे फाटक, आलमगंज, लोहामंडी, आगरा। 
संपर्कः-8077476032
 ————

 

 

आगरा। 
लोहामंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर (शिवहरे समाज) के सेवक श्री रामगोपाल गुप्ता नहीं रहे। वह 70 वर्ष के थे। प्रतिदिन योगाभ्यास से हमेशा खुद को हरदम फिट रखने वाले श्री रामगोपाल गुप्ता को तीन महीने पहले मुंह में कैंसर की बीमारी का पता चला था। तब से उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार 23 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हो गया। उनकी शवयात्रा दोपहर दो बजे उनके निवास से ताजगंज स्थित विद्युत शवदाहगृह के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
श्री रामगोपाल गुप्ता के निधन के समाचार ने उन तमाम लोगों को स्तब्ध कर दिया है जो वृद्धावस्था में उनकी ऊर्जा और स्फूर्ति से प्रभावित रहते थे। आवास विकास परिषद से रिटायर होने के बाद प्रतिदिन सुबह उठकर योगाभ्यास करना, टहलना-दौड़ना और फिर राधाकृष्ण मंदिर की सेवा उनकी दिनचर्या का हिस्सा था, मंदिर में होने वाले हर सामाजिक औऱ धार्मिक कार्यक्रम में अपना भरपूर श्रमदान करते थे। उनके निधन पर राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष श्री अऱविंद गुप्ता औऱ उनकी कार्यकारिणी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।  उन्होंने कहा कि श्री रामगोपालजी राधाकृष्ण मंदिर समिति के सम्मानित सदस्य थे और अपनी अधिकतम ऊर्जा के साथ हर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करते थे। 
शोकाकुल परिवारः-
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप