समाचार

बालूगंजः राकेश शिवहरे की माताजी श्रीमती सुखदेवी शिवहरे का निधन, अंतिम यात्रा अपराह्न 3 बजे, अंतिम संस्कार के तत्काल बाद होगी उठावनी

आगरा। 
बालूगंज निवासी व्यवसायी श्री राकेश शिवहरे की धर्मपत्नी श्रीमती मीना शिवहरे के निधन को एक महीना ही बीता है, कि आज उनकी माताजी भी चल बसीं। 94 वर्षीय श्रीमती सुखदेवी शिवहरे पत्नी स्व. श्री रामभरोसी लालजी का निधन शुक्रवार दिनांक 26-03-2021 को पूर्वाह्न  11 बजे हो गया। उनकी अंतिम यात्रा अपराह्न 3 बजे उनके निवास 4/460, बालूगंज, आगरा से ताजगंज स्थित श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पारिवारिक कारणों से अंतिम संस्कार के बाद  ही उनकी उठावनी भी कर दी जाएगी। बता दें कि करीब तीन वर्ष पूर्व शिवहरे समाज के होली मिलन समारोह में परंपरागत वृद्धजन सम्मान के अंतर्गत श्रीमती सुखदेवी शिवहरे को सम्मानित किया गया था। 
शोकाकुलः-
विनोद शिवहरे-मंजू, राकेश शिवहरे, नरेश शिवहरे-रेखा (पुत्र-पुत्रवधु)
मीरा-महेंद्र महाजन, राधा-राकेश शिवहरे (पुत्री-दामाद)
हरिओम शिवहरे, श्रीभगवान शिवहरे, संजीव शिवहरे, राजीव शिवहरे, रवि शिवहरे, नितिन शिवहरे, अमित शिवहरे (पौत्रगण)
दीपक, सृजन, आयुष. ओम, तन्मय, शौर्य (प्रपौत्र) 
संपर्क-8279775451
 

Exit mobile version