September 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दिल्लीः श्री अशोक कुमार गुप्ता ‘शिवहरे’ का निधन; अंतिम यात्रा 22 मई को शाम 7 बजे

नई दिल्ली/आगरा।
आगरा में बाग मुजफ्फर खां निवासी श्री मुरारीलाल गुप्ता (कृष्णा रेफ्रीजरेशन वाले) के दिल्ली निवासी दामाद श्री अशोक कुमार गुप्ता (पुत्र स्व. श्री राज बहादुर गुप्ता ‘खाडा वाले’) का निधन हो गया है। 77 वर्षीय श्री अशोक कुमार गुप्ता मूल रूप से आगरा में नाई की मंडी के रहने वाले हैं, लेकिन कई वर्षों से उनका परिवार दिल्ली में रह रहा है। हाल ही में उन्होंने घुटने का प्रत्यारोपण कराया था। बीती रात वह रोज की तरह सबसे बात करके सोए थे। रात किसी समय साइलेंट हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। सुबह देर तक नहीं उठने पर परिवार के लोगों ने उन्हें जगाया, तो पता चला कि वह तो निष्प्राण लेटे हैं। वह अपने पीछे पत्नी व चार बेटियों के परिवारों को बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी शवयात्रा बुधवार, 22 मई की शाम 7 बजे उत्तम नगर, दिल्ली स्थित उनके निवास से मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोकाकुल परिवारः-
मंजू गुप्ता (पत्नी), प्रवीण गुप्ता (भाई)
निवासः-बी-45, डीके रोड, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, दिल्ली।
संपर्कः-9811351280
ससुराल पक्षः-
मुरारीलाल गुप्ता (ससुर), अजय गुप्ता (साले)
कृष्णा रेफ्रीजरेशन, बाग मुजफ्फर खां, आगरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल

समाचार, समाज

भोपाल के डा. एलएन मालवीय और रामशंकर शिवहरे को