April 26, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

लखनऊ से बुलंद हुई डा. काशीप्रसाद जायसवाल को ‘भारत रत्न’ की मांग; जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटने देगी प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महान राष्ट्रवादी इतिहासकार, साहित्यकार, मुद्राशास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. काशीप्रसाद जायसवाल की 141वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कैसरबाग स्थित गांधी भवन सभागार में प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डा. काशीप्रसाद जायसवाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर सार्थक चर्चा के साथ ही जायसवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। 
लखनऊ विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर डा. सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने डा. काशीप्रसाद जायसवाल के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि डा. काशीप्रसाद जायसवाल ने विदेशी इतिहासकारों की इस धारणा को तोड़ा कि भारत में कभी लोकतंत्र जैसी आधुनिक शासन व्यवस्था नहीं रही। उन्होंने वेदों और उपनिषदों के उद्धरणों से लेकर मध्यकालीन भारत के ऐतिहासिक तथ्यों को प्रस्तुत कर प्रतिपादित किया कि भारत में राजशाही होते हुए भी कोई राजा निरंकुश नहीं हो पाया, जैसा कि अब आधुनिक लोकतंत्र में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि डा. काशीप्रसाद जायसवाल का जितना बड़ा योगदान है, उस लिहाज से उनके बारे में रिसर्च वर्क बहुत कम हुआ है। समाज को चाहिए कि डा. काशीप्रसाद जायसवाल पर अधिक से अधिक शोध कराने में युवाओं की सहायता की जाए। उन्होंने डा. काशीप्रसाद जायसवाल को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी समाज की ओर से रखी। 
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षित कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडियेट में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही हाल में हुए पंचायत चुनावों में निर्वाचित स्वजातीय ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेंबर्स को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान  प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति की वार्षिक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। 
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु और डा. काशीप्रसाद जायसवाल के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। स्कूली छात्राओं ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना की संगीतमयी प्रस्तुति दी। बिहार से आई 12 साल की दिव्यांग बालिका दिव्या कुमारी के एक पांव से किए गए नृत्य को सभी ने सराहा। प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर जीपी जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ऐसे बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा समाज की ओर से उठाया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में हिस्सा ले रहे बच्चों को भी हर संभव सहायता दी जाएगी। 
कार्यक्रम में टीएमसी के प्रवक्ता मानस जायसवाल, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अटल कुमार गुप्ता, एफसीआई के मेंबर श्री दयाराम राय (झांसी), डा. सुरेंद्र कुमार जायसवाल, केके जायसवाल, जगमोहन जायसवाल, अखिलेश जायसवाल (पटना), अक्षय साहू, प्रो. रामकृष्ण जायसवाल, श्री ऊषाकिरण जायसवाल, मिथलेश चौहान, शशि गुप्ता, रेखा जी पार्षद आदि ने अतिथि मंचासीन रहे। संचालन मनीष जायसवाल और दीपू जायसवाल ने किया। 

राजधानी लखनऊ में  काशी प्रसाद जायसवाल द्वार का शिलान्यास
लखनऊ। राजधानी में कुर्सीरोड स्थित विकास नगर डबल डिवाइडर मार्ग पर डा. काशीप्रसाद जायसवाल द्वार के निर्माण का श्रीगणेश हो गया है। इसकी भूमिपूजन बीते रविवार (28 नवंबर) को हुआ। इस दौरान लखनऊ की महापौर संयुक्त भाटिया ने आधारशिला रखी, जिनकी महापौर निधि से ही यह निर्माण कराया जा रहा है। महापौर ने कहा कि महान इतिहासकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. काशी प्रसाद जायसवाल के नाम पर बन रहे इस द्वार से भावी पीड़ियां प्रेरित होती रहेंगी। इस अवसर पर प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संयुक्ता भाटिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजी जीपी जायसवाल ने की, संचालन महासचिव राजकुमार गुप्ता ने किया। अतिथियों का स्वागत महामंत्री सुरेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पार्षद मिथिलेश चौहान, इंजी. केके जायसवाल, इंजी, हरीशचंद्र जायसवाल, रीतेश जायसवाल, मनोज गुप्ता, अमित जायसवाल, पुनीत बल्लभ, सियाराम जायसवाल, चंद्रमोहन जायसवाल, इंजी. जगमोहन लाल जायसवाल, हरीराम जायसवाल, इंजी. अखिलेश जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, युगल किशोर जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, विपिन जायसवाल, अनीता जायसवाल, रेखा जायसवाल आदि उपस्थित रहे। 
 

आयोजन में समिति के राजेश जायसवाल ‘राजूकाजू’, मधुर जायसवाल, रीतेश कुमार जायसवाल, उदयराज जायसवाल, संजय जायसवाल, इंजी. हरीशचंद्र जायसवाल, इंजी. वाईपी गुप्ता, डा. विजय जायसवाल, राधेलाल जायसवाल, अनिमेष गुप्ता सीए, अनिल जायसवाल श्रीकांत जायसवाल एडवोकेट, वीरेंद्र जायसवाल, जीवक शाह, संजीव जायसवाल ‘संजय’, सुरेंद्र गुप्ता, पवन जायसवाल दीपूजी, हरपाल सिंह कर्णवाल, इंजी. केके जायसवाल, इंजी वीपी गुप्ता, इंजी. हरीचंद्र जायसवाल, डा. वीपी जायसवाल, हरीराम जायसवाल, रमेश शिवहरे, ह्रदय नारायण जायसवाल, शशांक जायसवाल, श्रीमती प्रीती जायसवाल, श्रीमती राधारानी गुप्ता, श्रीमती ज्योति जायसवाल, श्रीमती निरुपमा जायसवाल, श्रीमती विजयलक्ष्मी जायसवाल, श्रीमती ज्योति जायसवाल (जानकीपुरम) आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। 
कार्यक्रम में उमाशंकर जायसवाल, इंजी चंद्रशेखर गुप्ता, रामप्रसाद जायसवाल, हरदेव राम गुप्ता, सुमित कुमार जायसवाल, संतोष कुमार, रोहित जायसवाल, सुदेशचंद्र, अशोक जायसवाल, निखिल जायसवाल, रीतेश जायसवाल, रमाशंकर गुप्ता, चेतन जायसवाल, सीए अरविंद कुमार जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, अजय जायसवाल, आकाशदीप जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, काव्या जायसवाल, मृत्युंजय प्रसाद गुप्ता, अमन जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, दृष्टि जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता, आरपी गुप्ता, एसएन गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, शिवम जायसवाल, सुमेरचंद जायसवाल, रवि जायसवाल, अमित जायसवाल, सानिया जायसवाल, रमेश जायसवाल, रेखा जायसवाल, संजय कुमार, विशाल जायसवाल, शेर बहादुर जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, अनंतलाल जायसवाल, ओपी जायसवाल, गुरुप्रसाद सिंह जायसवाल, प्रधान जितेंद्र कुमार, गुलाबचंद जायसवाल, विनय जायसवाल, शालिनी जायसवाल, संदीप जायसवाल, निधि जायसवाल, पवन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, किशोर साह, संजय प्रसाद सरस्वती, सुरेंद्र दुबे, जितेंद्र, राधेलाल यादव, रामशंकर, यशिल जायसवाल, जानकी गुप्ता, अरविंद जायसवाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अनुराग गुप्ता, देवेंद्र प्रताप, राकेश जायसवाल, दीपमाला जायसवाल, जगप्रसाद गुप्ता, प्रवीन कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    शिक्षा/करियर, समाचार

    छात्राओं ने कहा- थैंक्यू ‘प्रेपसर्ज’! पूर्व मिस इंडिया शिवांकिता

    वुमन पॉवर, समाचार

    हर आंख नम.. सीहोर में बेटियों ने पिता की

    वुमन पॉवर, समाचार

    होली पर बिखरे नारी शक्ति के रंग; शिवहरे सशक्त

    शिक्षा/करियर, समाचार, समाज

    दिल्ली में कलचुरी समाज के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग;

    शिक्षा/करियर, समाचार

    एमपीपीएससी-2022: विजयपुर के देवांशु शिवहरे पहले ही प्रयास में

    समाचार, समाज

    दिल्ली के शैलेंद्र जायसवाल एडवोकेट होंगे नए राष्ट्रीय महासचिव;

    शिक्षा/करियर, समाचार

    छात्राओं ने कहा- थैंक्यू ‘प्रेपसर्ज’! पूर्व मिस इंडिया शिवांकिता

    वुमन पॉवर, समाचार

    हर आंख नम.. सीहोर में बेटियों ने पिता की

    वुमन पॉवर, समाचार

    होली पर बिखरे नारी शक्ति के रंग; शिवहरे सशक्त

    शिक्षा/करियर, समाचार, समाज

    दिल्ली में कलचुरी समाज के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग;