शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर श्री दाऊजी महाराज महिला समिति की तरफ से गरीब-बेसहारा लोगों को गर्म कंबल बांटे गए। आगरा में सदरभट्टी चौराहा स्थित शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज से संबद्ध महिला समिति ने बहुत सादगीपूर्ण तरीके में यह सेवा कार्य किया।

महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उपासना शिवहरे ने बताया कि गणतंत्र दिवस की संध्या पर समिति की ओर से 50 कंबल वितरित किए गए। समिति की केवल चार महिलाओं ने आवास विकास क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को कंबल भेंट किए।
इस दौरान अध्यक्ष उपासना शिवहरे के अलावा उपाध्यक्ष मंजू शिवहरे, प्रीती शिवहरे और शीतल शिवहरे उपस्थित रहे।
समिति की चारों सदस्य एक कार से आवास विकास के लिए रवाना हुई और रास्ते में जहां भी सड़क किनारे रहने वाले गरीब लोग मिले, उन्हें कंबल भेंट किए गए।
इसके बाद आवास विकास क्षेत्र में गरीबों को कंबल प्रदान किए। सर्द रातों से राहत का सौदा हाथ आते ही गरीब महिलाओं के मायूस चेहरों पर मुस्कराहट तैर गई, जो उनकी ओर से आभार की अभिव्यक्ति भी थी और समिति की महिलाओं के लिए उनके कार्य के सफल होने की संतुष्टी भी।
