August 5, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

दिलीप जायसवाल बने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार); मध्य प्रदेश में दो दशक की भाजपा सरकार में मंत्री बनने वाले पहले कलचुरी

भोपाल। मध्य प्रदेश नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में अनूपपुर जिले के कोतमा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक दिलीप जयसवाल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। दिलीप जयसवाल को भोपाल राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। दिलीप जायसवाल दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। और, सूबे में भाजपा की दो दशक के शासन में वह कलचुरी समाज के पहले विधायक हैं जिन्हें मंत्री बनाया गया है। दिलीप जायसवाल को मंत्री बनाए जाने पर कलचुरी कलार समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।


भोपाल में शपथ लेेने के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार उन्हें जो भी विभाग देगी, वह पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्य कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और आगामी आम चुनाव में पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी। किसान परिवार से आने वाले दिलीप जायसवाल ने छात्रजीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिए का सफर शुरू किया। भाजपा संगठन में जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां उन्होंने बखूबी संभाली, जिसके बाद 2008 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और विजयी होकर विधायक बने। लेकिन, पार्टी ने वर्ष 2013 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया था। 2018 में पार्टी ने उन्हें फिर कोतमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया लेकिन वह चुनाव हार गए। चुनाव हारने का बाद भी दिलीप जायसवाल ने क्षेत्र की जनता से संवाद बनाए रखा, सेवा कार्य किये जिसके चलते क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता बरकरार रही। वर्ष 2023 में पार्टी ने फिर उन पर भरोसा जताया जिस पर वह पूरी तरह खरे उतरे। चुनाव में उन्होंने लगभग 23 हजार वोटों से जीत हासिल की।


अनूपपुर के बिजुरी नगर निवासी स्व. श्री सिद्धाराम जायसवाल एवं स्व. श्रीमती रामकली के पुत्र श्री दिलीप जायसवाल का जन्म 1961 में हुआ। वह अपने सात भाइयों में तीसरे नंबर के हैं। उनके छह अन्य भाई संतोष जायसवाल,विजय जायसवाल, गुड्डा जायसवाल ,हेमंत जयसवाल, पारस जायसवाल और सतीश जायसवाल अपने-अपने व्यवसाय करते हैं। दिलीप जायसवाल का स्टोन क्रशर का व्यवसाय रहा है। उनकी दो पुत्रियां और एक पुत्र है। बड़ी पुत्री पेशे से चिकित्सक है जिसका विवाह उन्होंने नागपुर के एक स्वजातीय चिकित्सक युवक से किया है। छोटी बेटी इंदौर में पढ़ाई कर रही है जबकि पुत्र पढ़ाई कर पारिवारिक व्यवसाय संभाल रहा है।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार, वुमन पॉवर

    उत्साहजनक तस्वीरः समाज के लिए आगे आ रहीं महिलाएं;

    शिक्षा/करियर, समाचार

    मुंबई में नींबू-पानी बेचने वाले की होनहार बेटी का

    समाचार, समाज

    ‘कलचुरी’ के अंतर्गत हो हमारी गणना, महेश्वर बने ‘राजराजेश्वर

    समाचार

    अपने इतिहास को दोहराएगी अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा;

    समाचार, समाज

    शिवहरे समाज समिति झांसी की नवीन कार्यकारिणी ने संभाला

    समाचार

    आगराः ताजगंज निवासी श्री जगदीश प्रसाद शिवहरे का निधन;