समाचार

मंदिर श्री राधाकृष्ण महिला समिति का नव वर्ष उत्सव… 2020 के 12 महीने..सातों दिनों.. हर घंटे.. हर पल…बस अच्छे काम करने का संकल्प

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
गया साल कैसा भी गुजरा हो, लेकिन नए साल की शुरुआत का उत्साह और उमंग हर चेहरे पर नजर आता है। यही है जीवन…नकारात्मक अतीत औऱ बुरी यादों को भूल जाएं, सिर्फ अच्छा याद रखें और नए साल पर सकारात्मकता के साथ नई शुरुआत करें। इसी अंदाज में नया साल मनाया शिवहरे महिलाओं ने।
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर लोहामंडी में आलमगंज स्थित मंदिर श्रीराधा कृष्ण में नए साल का उत्सव मनाया गया। श्री ऱाधा कृष्ण महिला समिति की सदस्यों ने इस पूरे साल यानी 2020 में अच्छे कार्य करते रहने का संकल्प लेते  हुए उनके परिमाण और फल भगवान पर छोड़ दिए। सौभाग्य, ऊर्जा और दृढ़ इरादों के प्रतीक लाल रंग की साड़ी में आईं महिलाओं ने राधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष धार्मिक गीत गाए और उनकी धुनों पर नृत्य किया। 
इस दौरान मंदिर को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में ही केक काटा गया और सभी ने एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां दीं। भगवान का भोग लगाकर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।  
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष पूनम गुप्ता, उपाध्यक्ष रितु गुप्ता एवं साधना, कोषाध्यक्ष रजनी, नीमा, अर्चना, उर्मिला समेत समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। 

 

Exit mobile version