समाचार

सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव पर ग्वालियर की शिवहरे महिलाओं ने मनाई डबल दिवाली

शिवहरे वाणी नेटर्क
ग्वालियर।
सामाजिक कार्यों और सेवा में संलग्न कलचुरी महिला मंडल ग्वालियर ने सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव पर डबल दिवाली सेलिब्रेट की। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही दिवाली के दीप भी प्रकाशित किए गए। महिलाओं के साथ बच्चों की उपस्थिति ने कुलदेवता के जन्मोत्सव का उल्लास भी दोगुना कर दिया। प्रसादी का कार्यक्रम का समापन हुआ। 

admin
कार्यक्रम ग्वालियर के लोहिया बाजार स्थित साईंकृपा हॉल में रविवार 3 नवंबर को हुआ। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता और सभी सदस्य महिलाओं ने भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों और महिलाओं ने जमकर धमाल किया। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। महिलाओं ने गेम्स खेले, बच्चों की स्पर्धाएं भी हुईं। 


कार्यक्रम में श्रीमती मीरा शिवहरे,  गायत्री शिवहरे , जूली शिवहरे,  ममता पवैया,  रजनी शिवहरे, स्वाति शिवहरे, पूजा अमर शिवहरे,  सीता शिवहरे,  गीता राय, कृष्णा शिवहरे,  भारती राय,  रेणु शिवहरे,  कीर्ति,  किरण, रानी,  रेणु शिवहरे,  गीता शिवहरे, करुणा शिवहरे, हेमलता शिवहरे, वंदना गुप्ता, स्वेता शिवहरे आदि उपस्थित रहे।


 

Exit mobile version