April 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

बेटों से कम नहीं बेटियां…पहले ही प्रयास में सिविल जज बनीं तनुश्री शिवहरे

शिवहरे वाणी नेटवर्क
शिवपुरी।
शिवपुरी की होनहार बेटी तनुश्री शिवहरे ने सिविल जज बनने का गौरव हासिल किया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की इस कठिन परीक्षा में तनुश्री ने पहले ही प्रयास में यह शानदार सफलता हासिल की है। वह बीते एक वर्ष से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रही थीं। तनुश्री को सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसने अपने स्वर्गीय दादाजी के सपने को साकार किया है जिन्होंनेलउसे सिविल जज बनने की प्रेरणा दी। 

admin
बता दें कि तनुश्री के दादा स्व. श्री लक्ष्मी नारायण शिवहरे शिवपुरी नगर पालिका के गठन के बाद से लगातार दो बार चेयरमैन पद पर रहे। दो वर्ष पहले ही उनका निधन हुआ था। तनुश्री की मां वंदना शिवहरे भी कांग्रेस के टिकट पर पार्षद रही हैं। पिछली बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। पिता राजेंद्र शिवहरे एक प्रतिष्ठित व्यावसायी हैं। चाचा डा. राजकुमार शिवहरे शिवपुरी में शिवहरे समाज के जिलाध्यक्ष हैं। 

admin
तनुश्री शिवहरे परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पहली बार शुक्रवार को दिल्ली से शिवपुरी पहुंची और परिवार के साथ अपनी सफलता के जश्न में शरीक हुई। श्री राजेंद्र शिवहरे और श्रीमती वंदना शिवहरे बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। वह मानते हैं कि बेटियां किसी भी प्रकार से बेटों से कम नहीं होतीं, बेटियां भी अपने परिवार को वे खुशियां दे सकती हैं जो बेटे देते हैं। तनुश्री ने शिवहरे ने बताया कि दादाजी की इच्छा थी कि मैं न्यायिक सेवा में जाऊं, और मैंने भी उनकी इच्छा को पूरा करने की ठानकर पढ़ाई की। आज यदि वह जीवित होते, तो बहुत खुश होते…सबसे ज्यादा…शायद मुझसे भी ज्यादा। तनुश्री ने कहा कि दादाजी की यह एक सपना पूरा हुआ है, उनका एक और सपना था कि मैं पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपना कार्य करूं…एक जज के रूप में अपना नाम रोशन करूं। और, यह मुझे करना है। 

admin
तनुश्री की बड़ी बहन ज्योति शिवहरे ने इंदौर के एक प्रतिष्ठित सरकारी कालेज से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) किया है और वर्तमान में अमेरिका में डेटा एनलिस्ट का कोर्स कर रही है। तनुश्री की कामयाबी से वह बहुत खुश है। श्री राजेंद्र शिवहरे ने शिवहरे वाणी को बताया कि उनकी दोनों बेटियों का रुझान शुरू से पढ़ाई में रहा है। तनुश्री ने 12वीं कक्षा में शिवपुरी टॉप किया था और उन्हें 98.5 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। इसके बाद उसने देहरादून के प्रतिष्ठित आईएमएस यूनीसन यूनीवर्सिटी में बीए एलएलबी के पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में एडमिशन लिया। वहां तनुश्री ने हर वर्ष टॉप करते हुए फाइनल रिजल्ट में गोल्ड मैडल हासिल किया। बीते वर्ष हुए दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या ने उन्हें गोल्ड मैडल प्रदान किया था।

admin

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    शिक्षा/करियर

    टॉपर तनुश्री शिवहरे को राज्यपाल ने पहनाया गोल्ड मैडल

    समाचार

    जीवन के संघर्ष को सलाम….कलचुरी महिला मंडल ने संघर्षशील