May 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

रंग लाई पलक चौकसे की ललक…98.2 पर्सेंट मार्क्स.. बेटियों ने कराया गर्व

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा/लखनऊ/भोपाल।
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय स्तर टॉप-5 में लड़कियों ने ही धाक जमाई है। खास बात यह है कि इस बार ज्यादातर टापर्स कला संकाय हैं। परीक्षा में कलचुरी समाज के छात्र-छात्राओ का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। इनमें भी, विभिन्न स्रोतों से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक,  भोपाल की पलक चौकसे 98.2 प्रतिशत अंकों के सबसे हैं। 
छिंदवाड़ा से भोपाल ले आई ललक
पलक भोपाल मंडल में दूसरे स्थान पर रही हैं। भोपाल के डीपीएस नीलबड़ की स्टूडेंट पलक चौकसे को 491/500 के साथ 98.2 प्रतिशत हासिल किए। पलक चौकसे ने दसवीं तक की पढ़ाई छिंदवाड़ा मे की। 11वीं में पलक मानविकी (ह्यूमिनिटीज) विषय पढ़ना चाहती थीं, जो सब्जेक्ट उसे छिंदवाड़ा के स्कूल में नहीं मिले। इस पर उसने दो साल पहले भोपाल में डीपीएस नीलबड में दाखिला लिया और भोपाल में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की। पलक बताती हैं कि उन्होंने दाखिला लेते हुए 98 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। इसके लिए उसने अपना स्टडी टाइम टेबल तैयार किया और रोज स्कूल जाती और नोट्स तैयार किए। सीबीएसई की मार्किंग स्कीम को ट्रेस किया। राइटिंग प्रैक्टिस पर भी फोकस किया। आखिरी के तीन महीनें पूरी तरह से रिवीजन पर फोकस रही। पलक बताती हैं कि उसने हर दिन सब्जेक्ट्स को बराबर समय दिया और कमजोर विषय कठिन टॉपिक्स को बहुत बारीकी से समझा। पलक ने इतिहास और हिंदी म्यूजिकल वोकल में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं।  भविष्य में डीयू (दिल्ली विश्वविद्यालय) से ज्योग्राफी में ओनर्स करना चाहती है।
इंजीनियर बनना चाहता है क्षितिज
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के क्षितिज जायसवाल ने भी 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। क्षितिज ने बताया कि उनका उद्देश्य आगे चलकर सा्टवेयर इंजीनियर बनना है। उन्होंने जेईई एडवांस की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। क्षितिज के पिता डा.महेंद्र कुमार जायसवाल धारचूला संयुक्त अस्पताल में चिकित्सक हैं। माता सुनीता जायसवाल गृहणी हैं। क्षितिज की छोटी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। क्षितिज की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। 
सृष्टि का आईएएस बनने का लक्ष्य
जौनपुर में नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं की सृष्टि जायसवाल ने 96.2 फीसद अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। रामपुर कस्बे की मूल निवासी सृष्टि के पिता दिनेशचंद जायसवाल व्यवसायी है। मां मीना जायसवाल शिक्षक है। इनका लक्ष्य है आईएएस ऑफिसर बनकर देश सेवा करना है। इसके बाद अब यह एक साल आईआईटी की तैयारी करेंगी, फिर आईआईटी से इंजीनियरिग करने के बाद आईएएस बनेंगी। इन्होंने बताया कि यह रोजाना तीन-चार घंटे पढ़ाई किया करती थीं। इन्होंने सफलता का सूत्रवाक्य कठिन परिश्रम को बताया। सफलता का श्रेय स्कूल शिक्षकों व अभिभावकों को देती हैं।
इनको भी बधाई
सीबीएसई में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्वजातीय छात्र-छात्राओं में जो नाम और सामने आए हैं, उनमें भिलाई की ख्याति चौकसे का नाम भी है जिन्हों ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह डीपीएस रिसाली की छात्रा है। 
बांदा में विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रेरणा शिवहरे ने 96.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। 
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में नवोदय स्कूल  रमखिरिया के छात्र अभिषेक शिवहरे ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर 
सिद्धार्थनगर में जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी के सार्थक जायसवाल ने 94.6 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
होशंगाबाद की अनुष्का जायसवाल ने 95प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

    शिक्षा/करियर

    कॉनरेडियन आइडल बने उत्कर्ष शिवहरे..क्योंकि गाना आता है तो

    समाचार

    शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप