August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

संतोष ने संकल्प से साकार किया सपना

शिवहरे वाणी नेटवर्क
कोलकाता
कोलकाता के संतोष जायसवाल ने अपनी संकल्प शक्ति के बल पर देश की सर्वोच्च सेवा में जाने का अपना सपना पूरा कर लिया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा कराई जाने वाली आईएएस परीक्षा में उन्हें 758वीं रैंल प्राप्त हुई है। संतोष वर्तमान में नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में सेक्शन आफीसर पद पर कार्यरत हैं।

admin
संतोष जायसवाल का परिवार मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ जिले में बिलरियागंज कस्बे का रहने वाला है। काफी समय पहले उनके पिता श्री हीरालाल जायसवाल परिवार को लेकर कोलकाता में शिफ्ट हो गए थे। वहां उनका सेनेट्री की दुकान है। जैसा कि संतोष ने बताया, उनकी और उनके भाई-बहनों की पढ़ाई लिखाई कोलकाता में ही हुई है। उनकी दो बहनें चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और चचेरे भाई विनय जायसवाल जज हैं। इन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने आईएएस बनने की ठानी थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित आईएएस ट्रेनिंग सेंटर से कोचिंग प्राप्त की, जहां विशेषज्ञों और सफल अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन ने उनकी सफलता के मार्ग को प्रशस्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लाइफस्टाइल

इस तरह चैंपियन बॉडी बिल्डर बन गया एक बिजनेसमैन..