समाचार

बोदला निवासी नवीन शिवहरे का निधन, अंतिम संस्कार शाम 7 बजे

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
आगरा में बोदला स्थित आवास विकास कालोनी निवासी श्री नवीन शिवहरे पुत्र स्व. हरीबाबू शिवहरे का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। सुबह करीब 5.30 बजे सोते समय उनका हार्टफेल हो गया। अंतिम संस्कार आज शाम सात बजे ताजगंज स्थित श्मशानघाट पर होगा। 
नवीन शिवहरे अपने परिवार के साथ आवास विकास कालोनी में सेक्टर-4 स्थित विरमा रेजीडेंसी में रह रहे थे, और शाह मार्केट में उनकी मोबाइल की दुकान है। वह अपने पीछे पत्नी सीमा शिवहरे, पुत्र पीयूष और पुत्री बब्बी को बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन के समाचार से उनके भाइयों राकेश कुमार शिवहरे, सरजू शिवहरे और प्रदीप शिवहरे के परिवारों समेत सभी परिचितों औऱ रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास से शाम सात बजे ताजगंज स्थित श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी। 

Exit mobile version