August 2, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

IPL में 10 के मिले 20…कुश्ती की ट्रेनिंग लेते-लेते क्रिकेटर बन गया पंकज जायसवाल

शिवहरे वाणी नेटवर्क
नई दिल्ली। 
हिमाचल प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेटर पंकज जायसवाल आईपीएल-12 में मुंबई इंडियन की ओर से मैदान में जलवा बिखेरेंगे। 10 लाख रुपये के बेस प्राइज वाले पंकज जायसवाल को मुंबई इंडियन ने 20 लाख रुपये की बोली में लिया है। पंकज के आने से जहां मुंबई इंडियन का पेस अटैक मजबूत होगा, वहीं एक मजबूत आलराउंडर भी टीम से जुड़ जाएगा। फिलहाल पंकज की इस नई उपलब्धि के लिए उनके पिता पवन जायसवाल के पास बधाई देने वालों का तांता लगा है। मजे की बात यह है कि जाने-माने रेसलर रहे पवन जायसवाल अपने बेटे को भी रेसलर बनाना चाहते थे, लेकिन कुश्ती की ट्रेनिंग लेते-लेते पंकज क्रिकेटर बन गया। अब कुश्ती की ट्रेनिंग पंकज के बहुत काम आ रही है।

admin

आईपीएल में पंकज जायसवाल के चुने जाने पर कलचुरी समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर समाज के विभिन्न ग्रुपों की ओर से उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। 

admin
पंकज जायसवाल हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के रहने वाले हैं, और हिमाचल की रणजी टीम के सदस्य हैं। 20 सितंबर, 1995 को कांगड़ा में जन्मे पंकज इसी वर्ष बंगाल के खिलाफ रणजी मुकाबले में पांच विकेट लेकर लोगों की नजरों में आए। उन्होंने पहले ही प्रथम श्रेणी मुकाबले में पांच विकेट लेने का रिकार्ड बनाया। इसके बाद गोवा के खिलाफ रणजी मुकाबले में महज 16 गेंदों में अर्धशतक जड़या था, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। 

admin
कम ही लोगों को जानकारी होगी कि पंकज जायसवाल जाने-माने रेसलर (कुश्ती पहलवान) रहे हैं और चाहते थे कि पंकज भी उनके नक्शे कदम पर चले। इंडियन एक्सप्रेस को हाल में दिए एक साक्षात्कार में पवन जायसवाल ने बताया कि उन्होंने पंकज को 5 वर्ष की उम्र से ही कुश्ती की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी थी।

admin

लेकिन 13 वर्ष की उम्र होते-होते पंकज का रुझान क्रिकेट की ओर हो गया। वह पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर को आदर्श मानता था और उसी की तरह 160 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकना चाहता था। 

admin
क्रिकेट में पंकज का रुझान बढ़ता देख पहले-पहल तो पवन नाखुश हुए, लेकिन बाद में सोचा कि यदि उन्होंने पंकज को जबरन कुश्ती में धकेला, और वह सफल नहीं हुआ तो जिंदगीभर की शिकायत रहेगी। लिहाजा उन्होंने पंकज को क्रिकेट में ही आगे बढ़ाने की निर्णय कर लिया। उन्होंने पंकज को दिल्ली की एक क्रिकेट एकेडमी में भर्ती कराया, जहां से उसका तेज गेंदबाज बनने का सफर शुरू हुआ। बाद में उसने चंडीगढ़ में राजदीप कलसी की एकेडमी में ट्रेनिंग ली। 

admin
बेशक पवन अपने बेटे पंकज को रेसलर नहीं बना पाए लेकिन उन्हें लगता है कि कुश्ती की ट्रेनिंग पंकज के काफी काम आ रही है। पंकज जायसवाल भी कहते हैं कि कुश्ती लड़ते समय हमारा ध्यान सामने वाले रेसलर के फुटवर्क और पोजीशन पर रहता है, उसकी आंखों पर रहता है जिससे पता चलता है कि उसका माइंडसेट क्या है, वह अटैकिंग है या डिफेंसिव। और फिर उसके अनुसार अपनी रणनीति तय करते हैं। क्रिकेट में भी लगभग ऐसा ही होता है। मैं केवल पेस पर ही ध्यान नहीं देता, बल्कि बल्लेबाज की बाडी लैंग्वेज पर भी ध्यान रखता हूं।

admin
कुल मिलाकर पंकज जायसवाल के क्रिकेटर बनने की कहानी पेरेंंट्स के लिए सीख है कि वे बच्चों पर अपने सपने का बोझ न डालें, बल्कि अपने बच्चे की पसंद और रुझान को ध्यान में रखते हुए उसके सपने को साकार करने का जरिया बनें। यदि पवन जायसवाल ऐसा नहीं करते, तो पंकज शायद आज इस मुकाम पर नहीं होता। 

admin

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड…..रेनू गुप्ता को अरविंद केजरीवाल ने दिया

    समाचार

    TRUE BEAUTY.. डिवालिशियस मिसेज इंडिया यूनीवर्स की ब्रांड एम्बेसडर

    साहित्य/सृजन

    निहालचंद्र शिवहरे को बेटी के लिए पद्मश्री डा.सुरेंद्र शर्मा

    समाज

    नई सोच…न्यूनतम साझा कार्यक्रम से चलेगी आइका…व्हाट्सएप वोटिंग से

    समाचार

    भाषा और संस्कृति की दीवारें तोड़ एकजुट हो रहीं