August 11, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड…..रेनू गुप्ता को अरविंद केजरीवाल ने दिया 51,000 का चेक

शिवहरे वाणी नेटवर्क
नई दिल्ली।
फैशन, स्टाइल और कराटे के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुकीं इटावा की रेनू गुप्ता (शिवहरे) को आज एक और बड़े सम्मान से नवाजा गया है। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) की ओर से  रेनू गुप्ता को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए ‘लाइफटाइम एचीवमेंट’ अवार्ड प्रदान किया गया है। दिल्ली में मंगलवार 20 नवंबर को हुए एक भव्य कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पुरस्कार स्वरूप 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

admin 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर हुए एक भव्य कार्यक्रम में आईवीएफ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के अलावा देशभर से संस्था के पदाधिकारियों ने शिरकत की। फिलहाल एक और अवार्ड मिलने पर रेनू गुप्ता को तमाम बधाइयां मिल रही हैं, जिससे वह उत्साहित हैं।

admin
 बता दें कि बीती जुलाई माह में नेशनल वर्चुअल यूनीवर्सिटी ऑफ पीस एंड एजुकेशन ने रेनू गुप्ता को मानद डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की थी। इटावा के चौकी शमशेरी में रहने वाले श्री नगेंद्र गुप्ता (शिवहरे) एवं श्रीमती सुदेश गुप्ता की पुत्री रेनू गुप्ता के खाते में कई उपलब्धियां है। 

admin
2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। रेनू को यह सम्मान खेल वर्ग के लिए दिया गया। यही नहीं, वह सेरेनेट मिसेज एशिया 2018  स्पर्धा में फर्स्ट रनरअप का ताज हासिल कर चुकी हैं। उन्हें 2012 में मिसेज इटावा चुना गया था।

admin

बीते वर्ष फरवरी में लखनऊ में हुई मिसेज यूपी कांटेस्ट में रेनू गुप्ता को मिसेज ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब मिला था। इसी कांटेस्ट से उनका चयन मिसेज इंडिया के लिए हुआ, बीते वर्ष जून माह में गोवा में हुई मिसेज इंडिया कांटेस्ट में उन्हे मिसेज सुपरस्टार का ताज पहनाया गया था।

admin
रेनू गुप्ता कराटे की शानदार खिलाड़ी हैं और जापान के मोराकामी सेनपाई से सेंकेड डैन ब्लैक बेल्ट प्राप्त है। वह अब तक 30 हजार बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुकी हैं। उनके  सिखाये पांच बच्चे ब्लैक बेल्ट हो चुके हैं।

admin

रेनू वर्तमान में प्रतिदिन पचास से अधिक बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग देती हैं। कई स्कूलों के संचालक उन्हें बुलाकर ट्रेनिंग कैंप आयोजित करवाते हैं।  वह नारी निकेतन की लड़कियों को भी आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं।

admin
कराटे खिलाड़ी के रूप में रेनू गुप्ता ने वर्ष 2015 में दुबई में हुई इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया। इसी वर्ष उन्होंने मलेशिया की राजधानी बैंकॉक में हुई बैंकॉक ओपन कराटे डू में भाग लिया। इससे पहले 2013 में पंजाब के अमृतसर में हुई इंडो-नेपाल-ईरान इंटरनेशनल कराटे डू में गोल्ड हासिल किया।

admin

इसके बाद 2014 में उन्होंने हरिय़ाणा के कुरुक्षेत्र में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल किए। 2013 में ही उन्होने नई दिल्ली में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

TRUE BEAUTY.. डिवालिशियस मिसेज इंडिया यूनीवर्स की ब्रांड एम्बेसडर

साहित्य/सृजन

निहालचंद्र शिवहरे को बेटी के लिए पद्मश्री डा.सुरेंद्र शर्मा

समाज

नई सोच…न्यूनतम साझा कार्यक्रम से चलेगी आइका…व्हाट्सएप वोटिंग से

समाचार

भाषा और संस्कृति की दीवारें तोड़ एकजुट हो रहीं