October 8, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

नैना जायसवाल के पिता ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

नागपुर।
वंडर किड्स कहे जाने वाले भाई-बहन की जोड़ी नैना जायसवाल और अगस्तय जायसवाल के पिता अश्वनी कुमार ने सरकार से सहायता से गुहार लगाई है। बकौल अश्वनी कुमार, उनका सपना है कि उनकी टेबल टेनिस चैंपियन बेटी नैना जायसवाल ओलंपिक में भारत के लिए मैडल जीते।  लेकिन, इसके लिए तैयारी कराने का खर्च उठाने में वह असमर्थ हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि सरकार सहायता प्रदान करे, ताकि नैना ओलंपिक में भारत के लिए खेल सके।
बता दें कि अश्वनी जायसवाल अपने दोनों प्रतिभाशाली बच्चों नैना और अगस्तय के साथ नागपुर में राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। बीते रविवार को गांधीसागर के निकट शिक्षक बैंक्वेट हॉल में हुए इस कार्यक्रम में कलचुरी समाज की ओर से दोनों भाई-बहन को सम्मानित किया गया था।  बता दें कि 18 वर्षीय नैना जायसवाल ने हैदराबाद के सेंट मैरीज कालेज से 13 वर्ष की उम्र में स्नातक और 15 की उम्र में परास्नातक पूरा कर लिया था। नैना अब पीएचडी कर रही हैं और टेनिस की नेशनल चैंपियन भी हैं। जबकि 11 वर्षीय अगस्त्य जायसवाल मास कम्युनिकेशन से ग्रेजुएशन कर रहा है।  उसे गूगल ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। अगस्तय ने महज 10 वर्ष की आयु में एचएससी यानी इंटरमीडियेट कर लिया था। दोनों बच्चों के बारे में जानने के लिए नागपुर के लोगों में काफी उत्सुकता थी। इसके चलते सिविल लाइंस में उनकी एक प्रेस कांफ्रेंस रखी गई थी। प्रेस कांफ्रेंस ने दोनों बच्चों ने मीडिया को अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।  
उनके अश्विनी कुमार ने बताया, हम अभिभावक अक्सर अपने बच्चों को उनकी कम आयु के कारण कम आंक जाते हैं, जबकि वे हमारी कल्पना से कहीं अधिक प्रतिभाशाली होते हैं। मेरे दोनों बच्चे बहुत इंटेलीजेंट हैं और चीजों को समझने की उनकी क्षमता असाधारण है। मीडिया के एक सवाल पर नैना जायसवाल ने बताया कि पाकिस्तान में बीते दिनों खेल गए टेबल टेनिस मैच को जीतना उनके जीवन में ऐसा क्षण है, जिस पर वह सबसे ज्यादा गर्व करती हैं। किसी दूसरे देश में अपने देश का झंडा फहरते देखने के शानदार अनुभव को बयान नहीं किया जा सकता।  नैना आईएएस अधिकारी बनकर समाज में योगदान करना चाहती है। वह अपने पेरेंट्स को अपना रोल माडल मानती है। वह कहती है कि मेरे पिता ने हमारा साथ देने के लिए हर मुश्किल का सामना किया औऱ मेरे परिजन मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।  वहीं गूगल ब्वॉय से जब उसके ड्रीम के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहता है। उसने कहा कि मेरे पेरेंट्स मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं। 
 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video