January 29, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
खबरे जरा हटके

एकसाथ चार बच्चों का जन्म…एक करोड़ में एक बार होता है ऐसा चमत्कार

फैजाबाद, एजेंसी।
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में कुदरत का अजब करिश्मा देखने को मिला। एक महिला ने चार बच्चों को एकसाथ जन्म दिया। ऑपरेशन से हुए इस प्रसव के बाद महिला और चारों बच्चें स्वस्थ हैं। खास बात यह है कि चारों बच्चे एकजैसे लगते हैं। जानकारों का कहना है कि एक करोड़ में से एक मामला ऐसा होताहै। इन बच्चों में तीन बेटियां हैं, एक बेटा है। बच्चों के पिता विष्णु जायसवाल की खुशी सातवें आसमान पर है। एक साथ तीन देवियां आने की खबर पर उनके गांव में आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं गईं।
फैजाबाद के मसौधा ब्लॉक के रानीबाजार गाव निवासी विष्णु जायसवाल की 23 वर्षीय पत्‍‌नी शिल्पी जायसवाल को प्रसव से पहले फैजाबाद के एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहा जांच के बाद गर्भस्थ शिशुओं की संख्या चार होने की उम्मीद जताई गई। प्रसूता की निगरानी कर रहीं चिकित्सक ने समय पूर्व यानी 33 सप्ताह पर ऑपरेशन का फैसला किया। सोमवार की शाम लगभग सात बजे ऑपरेशन से चार बच्चों का जन्म हुआ।
पिता विष्णु जायसवाल का कहना है कि एक साथ चार बच्चों का पिता बनने से खुशी हो रही है। पूरे गांव में खुशी का माहौल है। सभी लोग बधाई दे रहे हैं और पटाखे फोड़ कर खुशी मना रहे हैं। सबसे बड़ी बात जच्चा-बच्चा का स्वस्थ होना है। प्रसव के बाद नवजातों को महिला अस्पताल में आवश्यक उपचार के साथ एनआइसीयू में रख कर देखभाल की जा रही है। नवजात का वजन सवा दो किलोग्राम होना चाहिए, लेकिन यहा लाए गए नवजात शिशुओं का वजन औसत से लगभग आधा किलोग्राम कम है। 
 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video