August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

फिरोजाबाद में शिवहरे समाज का इस सावन में दूसरी बार किया वृक्षारोपण

शिवहरे वाणी नेटवर्क
फीरोजाबाद। 
शिवहरे समाज एकता परिषद की नवगठित फीरोजाबाद इकाई ने इस सावन माह में लगातार दूसरी बार पौधारोपण किया। बीते रोज 12 अगस्त को झलकारी नगर स्थित बगीची में परिषद ने फलदार और छायादार वृक्षों की पौध रोंपी। इससे पहले 1 अगस्त को भी परिषद ने लालहंस उद्यान बगीची में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व को पूरा किया था। 
झलकारी नगर में अजय शिवहरे की बगीची में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में परिषद की पूरी फीरोजाबाद टीम मौजूद रही। इस दौरान सदस्य के परिवार के छोटे बच्चों ने भी बड़े उत्साह से पौधारोपण में भाग लिया और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य को जाना। पौधारोपण के उपरांत शिवम स्वीट हाउस पर जलपान रखा गया। 
इस दौरान परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रामजीलाल शिवहरे, आशीष शिवहरे, रमेश गुप्ता, स्वतंत्र शिवहरे, रामजी शिवहरे, अनिल शिवहरे, गोपाल शिवहरे, सुगम शिवहरे, किशोर शिवहरे, दीपक गुप्ता, सोनू शिवहरे, सुशील शिवहरे, हिमांशु शिवहरे, सत्यम शिवहरे, विपिन शिवहरे, मनोज गुप्ता, विष्णु गुप्ता, रामू शिवहरे, जितेंद्र शिवहरे और आरती शिवहरे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

शिवा बिटिया ने पूरा किया पापा का सपना…नीट में

समाचार

शिवा का डबल धमाका…नीट के बाद एम्स में भी

समाचार

लीडरशिप…कमल गुप्ता एडवोकेट को लगातार तीसरी बार टैक्स बार

समाचार

Corona Warriors-5 इसीलिए एकजुटता की बात करते हैं मोदीजी…फिरोजाबाद

समाचार

एडवोकेट कमल शिवहरे फीरोजाबाद के निर्विरोध अध्यक्ष…इसलिए एकजुट होगा