August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

रामजीलाल गुप्ता बने फिरोजाबाद इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष, निर्वाचन शीघ्र

शिवहरे वाणी नेटवर्क
फिरोजाबाद। 
शिवहरे समाज एकता परिषद की नवगठित फिरोजाबाद इकाई के अध्यक्ष पद का चुनाव किन्ही कारणों से नहीं हो सका है। फिलहाल श्री रामजी लाल गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शिवहरे समाज एकता परिषद के अध्यक्ष श्री अंशुल शिवहरे ने बताया है कि जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित कर दी जाएगी। बता दें कि शिवहरे समाज एकता परिषद आगरा की हाल ही में फिरोजाबाद इकाई का गठन किया गया था जिसका प्रभारी श्री सुगम शिवहरे को दिया गया था। 
बीते दिनों कौशल्या नगर फिरोजाबाद में शिवहरे समाज एकता परिषद की एक बैठक आहूत की गई थी जिसमें अध्यक्ष पद का चुनाव होना था। लेकिन किन्हीं तात्कालिक कारणों से निर्वाचन नहीं हो पाया। निर्वाचन की अगली तिथि की घोषणा परिषद की प्रधान कार्यकारिणी द्वारा जल्द घोषित की जाएगी। प्रधान कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री अंशुल शिवहरे ने बताया कि फिरोजाबाद इकाई के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रधान कार्यकारिणी की ओर से भेजे गए प्रतिनिधि की देखरेख में ही होगा। 
परिषद की बैठक में सर्वश्री राज नारायण गुप्ता , आशीष शिवहरे ,  रमेश  शिवहरे, लालता प्रसाद शिवहरे , ओम प्रकाश गुप्ता, गोपाल शिवहरे, अनिल शिवहरे, मनोज गुप्ता, अजय शिवहरे, सुगम शिवहरे,  रवि कुमार गुप्ता, धीरज  शिवहरे , दीपक शिवहरे , किशोर शिवहरे, गोपाल शिवहरे, सोनू शिवहरे, मनोज शिवहरे, सुशील शिवहरे , सत्यम गुप्ता, संजीव गुप्ता , रामू शिवहरे  आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

शिवहरे गारमेंट्स पर 4 दिन से चल रही आयकर

समाचार

ठंडे जल ने आस्था को दी गर्माहट..कैला देवी मंदिर

समाचार

हे गणपति..इन बुद्धिहीनों को माफ करना

समाचार

सुहागनगरी में पहली दफा गूंजे सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयकारे

समाचार

कोरोनावायरस….आगरा के बाद फिरोजाबाद में भी होली मिलन समारोह