October 8, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

रिंकू भगत बनीं युवा महासभा की झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष

अहमदाबाद में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कैलाश जायसवाल ने ली शपथ, डा. हर्षा बनीं गुजरात की प्रांतीय महामंत्री
शिवहरे वाणी नेटवर्क
अहमदाबाद। 
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय युवा महासभा के एक अधिवेशन का भव्य आयोजन बीते दिनों अहमदाबाद में किया गया।। अधिवेशन में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री कैलाश जायसवाल और उनकी कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं समेत देशभऱ से समाजबंधुओं ने शिरकत की। अधिवेशन में मिसेज इंडिया रह चुकीं झारखंड की रिंकू भगत लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। खास बात यह है कि उन्हें संगठन की झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष चुना गया है। 
अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम मे हुए इस भव्य आयोजन में 2000 कलचुरी बंधुओं ने भागीदारी की, जिसमें देशभर से करीब 250 प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय संरक्षक श्री बालेश्वर दयालजी एवं श्री पन्ना लाल जायसवाल भी की मौजूदगी में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री कैलाश जायसवाल एवं नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ। इस दौरान संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश जायसवाल, श्री विजयकांत जायसवाल, विद्या जायसवाल, सुरेश जायसवाल, गुजरात जीवन ज्योति वेलफेयर सोसइटी के सभी सदस्य और सर जग गरबा ग्रुप के मेंबर भी उपस्थित रहे। जानकारी के मुताबिक, वडौदरा की डा. श्रीमती हर्षा एम. जायसवाल (क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट) को गुजरात प्रांतीय महिला महामंत्री चुना गया। अधिवेशन में कई प्रांतों की कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी शिरकत की। 
पूर्व मिसेज एशिया श्रीमती रिंकू भगत ने शिवहरे वाणी से बातचीत में कहा कि झारखंड प्रदेश की नई जिम्मेदारी को लेकर वह उत्साहित है। अहमदाबाद में समाज की भव्यता और एकजुटता के दर्शन हुए। उन्होंने आयोजन के लिए श्री कैलाश जायसवाल को बधाई भी दी। 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video