May 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

पति की दूसरी शादी से क्षुब्ध महिला ने तीन बच्चों समेत जहर खाया, महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चे की हालत गंभीर

शिवहरे वाणी नेटवर्क
शिपपुरी। 
बीती रविवार को फादर्स डे पूरी दुनिया में मनाया गया, लेकिन इसके एक दिन बाद ही शिवपुरी में तीन बच्चों के पिता का एक गलत कदम दो प्यारे बच्चों और उसकी पत्नी की मौत का कारण बन गया। उसका तीसरा बच्चा अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। दरअसल उस युवक (पिता) ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसका पता चलने पर उसकी पत्नी ने पहले तीनों बच्चों को जहर खिला दिया, और फिर खुद भी खा लिया। 
यह दर्दवाकय वाकया बैराड़ के के शाखा मैदान इलाके का है। यहां रामअवतार शिवहरे अपने परिवार किराये के मकान में रहता है। मूलरूप से बैराड़ के देवपुर गांव का रहने वाला रामअवतार अशोकनगर के ईशागढ़ में शराब की दुकान पर नौकरी करता है और वहीं रहता है। इस मकान में उसकी पत्नी सुनीता शिवहरे (35) अपने तीन बच्चों मनीष शिवहरे (12) कृष्णा (10) और सौरभ के साथ रहती थी। रामअवतार घर आता-जाता रहता था। 
बताते हैं कि बीते रोज घर में कोर्ट के कागजात डाक से पहुंचे थे, उन कागजों से सुनीता को पता चला कि रामअवतार ने ईशागढ़ में ही किसी लड़की से दूसरी शादी कर ली है। ये कागज उसी कोर्ट मैरिज से संबंधित थे। सुनीता बेहद तनाव में आ गई, उसने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी। परिवार के अन्य लोगो को भी बताया। इससे पहले कि घर के लोग कोई समाधान सोच पाते, सुनीता ने एक खौफनाक कदम उठा लिया। 
मंगलवार रात को उसने पहले अपने तीनों बच्चों को जहर खिलाया । इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने के बाद बड़े बेटे मनीष ने भागकर बाहर उल्टी कर दी, जिससे काफी कुछ जहर निकल गया। वह जोर-जोर से चीखने लगा तो आसपास के लोग आ गए। घर में जाकर देखा तो वहां सुनीता और उसके दो बच्चों कृष्णा व सौरभ की हालत बहुत बिगड़ी हुई थी। उन सबको तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सुनीता और सौरभ रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कृष्णा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।  हादसे में बचे बड़े बेटे मनीष शिवहरे ने बताया कि उनकी मां ने पहले हम तीनों बच्चों को जहर दिया, इसके बाद खुद खाया। मनीष को गंभीर हालत मे ग्वालियर रैफर किया गया है। 
बताते हैं कि ईशागढ़ में रामअवतार का किसी लड़की से अफेयर चल हो गया था। उसने उस लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली जिसमें उसने घर का पता डाल दिया। कोर्ट के कागजात घर पहुंचे तो सुनीता को उसकी शादी की खबर हुई।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video