August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

2019 में भव्य रूप लेगा शिवहरे समाज का मंदिर श्री राधाकृष्णः विजय शिवहरे

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्रीराधाकृष्ण में चल रहे ‘संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञन-यज्ञ’ का बीते रोज श्री पुरुषोत्तम यज्ञ एवं भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। इसकी पूर्व संध्या पर मंदिर प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई ने सुंदरकांड का पाठ किया। समापन के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विजय शिवहरे ने भागवत मर्मज्ञ पंडित श्री अनिल शास्त्री चतुर्वेदी को सम्मानित किया। श्री विजय शिवहरे ने कहा कि मंदिर श्री राधाकृष्ण के पुनरोद्धार और पुनर्निर्माण की यह शुरुआत है, वर्ष 2019 में शिवहरे समाज की इस धरोहर का भव्य रूप सामने आएगा। 
पं. श्री अनिल शास्त्री ने बताया कि अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, पुरुषोत्तम यानी भगवान कृष्ण। इस मास में हवन-यज्ञ का विशेष महत्व है जिसे पुरुषोत्तम यज्ञ कहते हैं। वैदिक परंपरा में इस यज्ञ का बहुत महत्वप होता है। यज्ञ में मंदिर प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक शिवहरे अस्सो भाई एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अलका शिवहरे, महासचिव मुकुंद शिवहरे एंव उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सोनिया शिवहरे, कोषाध्यक्ष श्री कुलभूषण गुप्ता राम भाई एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अलका गुप्ता जजमान की भूमिका में रहे। यज्ञ में सभी शिवहरे बंधुओं ने यज्ञ में आहुति प्रदान कर घर-परिवार, समाज और विश्व में शांति एवं संमृद्धि की कामना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने स्वादिष्ट प्रसादी का आनंद लिया।

admin
अंत में कथावाचक पंडित श्री अनिल शास्त्री चतुर्वेदी एवं उनके सभी सहयोगियों का सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष श्री विजय शिवहरे ने पं. शास्त्रीजी को दुशाला पहनाकर सम्मानित किया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद शिवहरे ने शास्त्रीजी का माल्यार्पण किया। इस दौरान मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक शिवहरे, मुकुंद शिवहरे, शिवहरे वाणी के संपादक सोम साहू, शिवहरे समाज एकता परिषद के संयोजक अमित शिवहरे, महासचिव अंकुर गुप्ता, उपाध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, सरजू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन कुलभूषण गुप्ता रामभाई ने किया। पंडित शास्त्री ने भागवत आयोजन के लिए शिवहरे समाज को बधाई देते हुए ईश्वर से समाज के कल्याण की प्रार्थना की और भविष्य में भी मंदिर परिसर में ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहने की कामना की। 
यज्ञ एवं भंडारे में मंदिर प्रबंध समिति के सचिव एवं श्री राधेसेवा समिति के अध्य़क्ष धीरज शिवहरे, नीरज शिवहरे, गोपाल शिवहरे, किशन गुप्ता, अखिलेश शिवहरे, अंकुर गुप्ता आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रिषी शिवहरे, उपकोषाध्यक्ष रवि शिवहरे, मंदिर व्यवस्थापक जगदीश गुप्ता एवं राजेंद्र गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रमन गुप्ता, डा. अजय गुप्ता, मनोज शिवहरे, संजय शिवहरे, सोहन शिवहरे, बृजकिशोर गुप्ता, सुनील गुप्ता, अजय गुप्ता, अखिलेश शिवहरे, धीरज शिवहरे, सुशील गुप्ता, अनूप गुप्ता, अरुन, आशीष. नरेश, विनय, चंदन, तुषार, अजय, सरजू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

समाचार

शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

समाचार

क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत