by Som Sahu December 01, 2017 घटनाक्रम, राजनीति 939
शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजों ने कलचुरी समाज में उत्साह का संचार कर दिया। प्रदेश के तीन मेयर पद कलचुरी समाज के प्रतिनिधियों ने जीती हैं, इसी तरह 10 से अधिक नगर पालिकाओं में कलचुरी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। आइये जानते है नव निर्वाचित मेयर , नगर पालिकायक्षों और नगर पंचायत अध्यक्षों में कौन हैं कलचुरी बंधु। यह सूची हमारी मौजूदा सर्वश्रेष्ठ जानकारी के आधार पर है, लिहाजा इसमें नाम बढ़ भी सकतें हैं। खास बात यह है कि विजयी कलचुरी प्रत्याशियों में कई निर्दलीय भी हैं। आइये जानते हैं कहां से कौन जीताः-
मेयर पद
1.गोरखपुर: सीताराम जायसवाल-जीते (बीजेपी)
2.वाराणसी: मृदुला जायसवाल – जीतीं(बीजेपी)
3.सहारनपुर: संजीव वालिया- जीते (बीजेपी)
वाराणसी से भाजपा की प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने 77,843 मतों से कांग्रेस की शालिनी को शिकस्त दी। मृदुला को 1,92188 मत मिले जबकि शालिनी को 1,13345 मत मिले। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की साधना गुप्ता रहीं। भाजपा ने यहां से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।
सहारनपुर से भारतीय जनता पार्टी संजीव वालिया ने बसपा के फजलुर्रहमान को 1996 वोटों से परजित किया। फजलुर्रहमान आगे चल रहे थे लेकिन 14 राउंड के बाद संजीव वालिया ने बढत बनाई और वह जीत तक जारी रही।
गोरखपुर में नगर निगम में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल ने रिकार्ड जीत के साथ कब्जा जमाया। सीताराम ने सपा के राहुल गुप्ता को 75 हजार से अधिक वोट से पराजित किया। सीताराम को 145992 और राहुल को 70169 वोट मिले। इससे पहले 2006 में भाजपा की अंजू चौधरी लगभग 59 हजार वोटों से जीती थी।
नगरपालिका अध्यक्ष
- सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के भाजपा की बबिता जायसवाल
- जौनपुर जिले की शाहगंज नगर पालिका में भाजपा की गीता जायसवाल महज 1145 वोटों से जीतीं
- भदोही नगर पालिका से अशोक जायसवाल जीते। उन्होंने सपा के हसनैन को कांटे की टक्कर में हराया
- मिर्जापुर नगर पालिका में भाजपा के मनोज जायसवाल ने सपा के उम्मीदवार को हराया
- सिद्धार्थनगर नगर पालिका से भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल जीते
- कुशीगर जिले की नगर पालिका पडरौना से विनय जायसवाल ने जीत हासिल की
- सीतापुर नगर पालिका से राधेश्याम जायसवाल भाजपा विजयी रहे
- पीलीभीत नगर पालिका से निर्दलीय विमला जायसवाल ने जीत दर्ज की
- सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज नगर पालिका से वीरेंद्र जायसवाल विजयी रहे
- फिरोजाबाद जिले की सिरसागंज नगर पालिका से संत कुमार उर्फ सोनी शिवहरे निर्वाचित
- महाराजगंज नगर पालिका से भाजपा के कृष्ण गोपाल जायसवाल
नगर पंचायत
- संतकबीरनगर की मेहदावल नगर पंचायत से बसपा की प्रमिला जायसवाल
- महाराजगंज जिले के आनंदनगर से भाजपा के राजेश जायसवाल
- महाराजगंज के सिसवा बाजार से भाजपा की रागिनी जायसवाल
- फैज़ाबाद की नगर पंचायत गोसाईगंज से सपा के रमेश चंद्र जायसवाल जीते
- देवरिया की गौरीबाजार नगर पंचायत से नीलेश कुमार जायसवाल
- गोरखपुर की पिपराइच से जितेंद्र कुमार जायसवाल
- गाजीपुर के दिलदारनगर नगर पंचायत से अविनाश जायसवाल
- आजमगढ़ के अतरौलिया से सपा के सुभाषचंद्र जायसवाल विजयी रहे
- आजमगढ़ के ही फूलपुर नगर पंचायत से निर्दलीय शिव प्रसाद जायसवाल निर्वाचित
Leave feedback about this