समाचार

फतेहपुर में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की अर्चना गुप्ता (शिवहरे) का जोर

by Som Sahu November 26, 2017  घटनाक्रमराजनीति 358

शिवहरे वाणी नेटवर्क

फतेहपुर।

उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनावों में फतेहपुर से पालिका चेयरमैन प्रत्याशी श्रीमती अर्चना गुप्ता (शिवहरे) तूफानी अंदाज में चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। वहां 29 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण में मतदान होना है, जिसके लिए कल शाम पांच बजे से प्रचार थम जाएगा। आज राज बब्बर ने श्रीमती अर्चना के लिए फतेहपुर में रैली निकाली।

फतेहपुर में कांग्रेस की स्थिति अच्छी मानी जा रही है और श्रीमती अर्चना गुप्ता (शिवहरे) को सभी वर्गों से समर्थन मिलता नजर आ रहा है। बता दें कि श्रीमती अर्चना वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मनोज कुमार गुप्ता (शिवहरे) की धर्मपत्नी हैं। शहर में उनकी छवि निर्विवादित है। मजे की बात तो यह है कि टिकट वितरण से असंतुष्ट होकर कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता अमित मिश्रा उर्फ नीटू भी कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अर्चना गुप्ता के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

श्री मनोज कुमार गुप्ता करीब 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। श्री मनोज कुमार गुप्ता की छवि कार्यकुशल और व्यवहार कुशल नेता की है। इंटर शिक्षित श्रीमती अर्चना अपने प्रचार में शहर की साफ-सफाई और नगर पालिका मे भ्रष्टाचार जैसे बुनियादी मुद्दे उठाए है।

 

Exit mobile version