समाचार

सावित्री गुप्ता (शिवहरे) के समर्थन में नरेश अग्रवाल ने की सभा, दूसरे चरण में कई कलचुरी प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

by Som Sahu November 25, 2017  राजनीति 211

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है, कल 26 नवंबर को 25 जिलों में मतदान होना है। वहीं 29 नवंबर को होने वाले अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान अपने शीर्ष पर है। फिरोजाबाद में अंतिम चरण में मतदान होना है। वहां मेयर पद के लिए सपा की ओर से वरिष्ठ नेता श्री राजनारायण गुप्ता (शिवहरे) की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी चुनाव मैदान हैं। वरिष्ठ सपा नेता श्री नरेश अग्रवाल ने बीते रोज 24 नवंबर को जनसभा कर फिरोजाबाद के वैश्य समाज से श्रीमती सावित्री देवी के पक्ष में एकजुट होने का आह्वान किया। उधर सिरसागंज से पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी शिवहरे के पक्ष में राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग के चेयरमैन श्री रामशंकर कठेरिया ने  जनसभा की। इस सभा में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुमन्त गुप्ता भी उपस्थित रहे। उधर वार्ड 39 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कंचन शिवहरे भी जनसंपर्क और प्रचार अभियान में पूरा जोर झोके हुए हैं।

26 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में  जिन प्रमुख कलचुरी प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होना है, वे निम्न हैं

वाराणसी से मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मृदुला जायसवाल,  सुल्तानपुर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओऱ से श्रीमती बबीता जायसवालभदोही पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री अशोक कुमार जायसवाल, भदोही पालिका अध्यक्ष पद के लिए श्री अशोक जायसवालसंतकबीनगर जिले की खलीलाबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी जगत जायसवालदेवरिया के गौरा बरहज पालिका अध्यक्ष पद के लिए अरविंद जायसवालबुंदेलखंड में ललितपुर जिले की महरौनी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए श्री दुष्यंत बड़ौनिया और बहराइच से नानपारा पालिका अध्यक्ष पद के लिए श्री अशोक शिवहरे।

 

Exit mobile version