April 25, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं की ‘परिक्रमा’ कर लौटा सर्ववर्गीय महासभा का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली।
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 4 दिवसीय जनजागरण यात्रा के दौरान केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, और यूपी सहित पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में कलवार, कलाल, कलार समाज के लोगों को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने समेत समाज से जुड़ी कई अन्य मांगों को उनके सामने रखा। 
खास बात यह है कि 7 अगस्त से 11 अगस्त तक के अपने इस दौरे में प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल को छोड़ किसी अन्य दल के किसी भी नेता से मुलाकात नहीं की। ऐसे में सर्ववर्गीय महासभा के  इस दौरे पर सवाल उठ रहे हैं,  महासभा पर भाजपा का जेबी संगठन होने का आरोप भी लग रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने स्वजातीय नेताओं लोकसभा की डिप्टी चेयरपर्सन श्रीमती रमा देवी, केंद्रीय पर्यटन एवं जहाजरानी मंत्री श्रीपाद येस्सो नाइक और भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल के अलावा रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह  और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना दल) से भी मुलाकात की। 

प्रतिनिधिमंडल की  प्रमुख मांगें
इन सभी मंत्रियों और नेताओं को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए जिनमें मुख्य रूप से निम्न मांगें सामने आई हैः-
1. वर्ष 2022 में राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कलवार कलाल, कलार समाज के लोगों को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाय। 
2.  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिलास्तरीय संगठन में कलवार, कलाल, कलार समाज के लोगों को  सम्मानजनक पद दिए जाएं।
3. विभिन्न निकायों, आयोग तथा अन्य संस्थानों में कलवार, कलाल, कलार समाज के प्रतिभावान और समर्पित लोगों को मनोनीत किया जाय।
4. केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र जातीय जनगणना कराई जाए।
5. विख्यात इतिहासकार डॉ काशी प्रसाद जायसवाल को भारतरत्न की उपाधि दी जाए,  उनके नाम पर पर देश मे कोई मेडिकल कालेज या विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए।
6. कलवार, कलाल, कलार एवं समस्त कलचुरी वंश की तीर्थ नगरी  भगवान राजराजेश्वर  सहस्त्रबाहु अर्जुन की राजधानी महेश्वर (जिला खरगौन, मध्य प्रदेश) को पुण्य तीर्थनगरी घोषित किया जाए। 

केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने कलवार, कलाल, कलार समाज की इन सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन पर यथाशीघ्र कार्यवाही करने का प्रयास किया। यही नहीं, समाजबंधुओं ने दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित विवेकानंद आश्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं जहाजरानी मंत्री श्रीपाद येस्सो नाइक के सानिध्य में उनकी दीर्घायु व स्वास्थ्य लाभ के लिए, राष्ट्र व समाज के लोगों के स्वास्थ के निमित्त  पवित्र श्रावण मास में पहले भगवान भूत भावन भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया, और महामृत्युंजय जाप के साथ यज्ञ किया गया। इस दौरान येस्सो नाइक ने राजनीति में स्वजातीय लोगों को राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने में हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल (इंदौर), राष्ट्रीय महासचिव जायसवाल अटल कुमार गुप्ता (कोयंबटूर),  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल (दिल्ली),  वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल (लखनऊ)  तथा राष्ट्रीय युवाध्यक्ष कैलाश धनेष्ठा (अहमदाबाद) ने किया। प्रतिनिधिमंडल में शैलेन्द्र कुमार जायसवाल (अध्यक्ष दिल्ली NCR ), मोहित जायसवाल (दिल्ली), राजाराम शिवहरे  (भोपाल), सुखचैन वालिया (शामली), कपिल जायसवाल (कानपुर), हरेन्द्र जायसवाल ( देवरिया), कृष्णकान्त जायसवाल (मुम्बई), मनोज कुमार गुप्त  ( लखनऊ), श्रवण कुमार जायसवाल ( लखनऊ), श्रीमती अनीता जायसवाल ( लखनऊ), श्रीमती माया आनन्द  ( लखनऊ), श्रीमती कृष्ण कान्त जायसवाल (मुंबई), श्री बृजेश गुप्ता ( दिल्ली NCR ), गोपाल जायसवाल  ( दिल्ली NCR),  जयप्रकाश जायसवाल ( दिल्ली NCR), राकेश रंजन जायसवाल  ( दिल्ली NCR ),  प्रदीप जायसवाल (दिल्ली NCR), पी.पी. कर्णवाल ( दिल्ली NCR ), रामू शिवहरे   ( भोपाल) शामिल रहे। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार, समाज

    2024 के नगीने हैं ये बच्चे; जयपुर में कलचुरी

    समाचार, समाज

    … ताकि हिंदीभाषी कलचुरी भी पढ़ सकें श्री नारायण

    वुमन पॉवर, समाचार, समाज

    कोटा में कलाल महिलाओं ने कराया 8 जोड़ों का

    शिक्षा/करियर, समाचार, समाज

    दिल्ली में कलचुरी समाज के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग;

    समाचार, समाज

    दिल्ली के शैलेंद्र जायसवाल एडवोकेट होंगे नए राष्ट्रीय महासचिव;

    समाचार

    गोंडा के एसएसपी विनीत जायसवाल की इसलिए हो रही

    समाचार, समाज

    2024 के नगीने हैं ये बच्चे; जयपुर में कलचुरी

    समाचार, समाज

    … ताकि हिंदीभाषी कलचुरी भी पढ़ सकें श्री नारायण

    वुमन पॉवर, समाचार, समाज

    कोटा में कलाल महिलाओं ने कराया 8 जोड़ों का

    शिक्षा/करियर, समाचार, समाज

    दिल्ली में कलचुरी समाज के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग;