May 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

स्वजातीय मतों को एकजुट करने बिहार जाएगा जायसवाल प्रतिनिधिमंडल….इन प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

शिवहरे वाणी नेटवर्क
लखनऊ/आगरा।
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ प्रचार अभियान में जुटे हैं। इस चुनावी शोरगुल के बीच अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल 30 अक्टूबर को बिहार रवाना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल चुनाव में विभिन्न दलों के टिकट पर किस्मत आजमा रहे लगभग एक दर्जन स्वाजातीय प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार करेगा। 
राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र प्रभारी अटल कुमार गुप्ता ने शिवहरेवाणी को बताया कि प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य स्वजातीय प्रत्याशियों के पक्ष में स्वजातीय मतों को एकजुट करना है, भले ही वह किसी भी राजनीतिक दल से हों और किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ खड़े हो। प्रतिनिधिमंडल 4 नवंबर तक बिहार में भ्रमण करेगा। बता दें कि तीन चरणों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 12 सीटों से जायसवाल कलचुरी प्रत्याशी विभिन्न राजनीतिक दलों के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को मतदान होगा  
3 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान में जिन स्वजातीय प्रत्याशियों की किस्मत का निर्णय होगा, उनमें महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी हेमनारायण साह, सीतामढ़ी से भाजपा प्रत्याशी मिथलेश कुमार, गोपालपुर (भागलपुर) से लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत, हरनौत से कांग्रेस प्रत्याशी गोल्डन कुमार और चनपटिया से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक कुमार शामिल हैं।
इसी तरह 7 नवंबर को तीसरे चरण में कटिहार से भाजपा प्रत्याशी ताराकिशोर प्रसाद, ढाका (पूर्वी चंपारण) से भाजपा प्रत्याशी पवन जायसवाल, नरटकिया (पूर्वी चंपारण) से जदयू प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद, परिहार विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रितु जायसवाल, बरारी (कटिहार) से लोजपा प्रत्याशी बिभासचंद्र चौधरी और मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र चौधरी की किस्मत का फैसला होगा। 
अटल कुमार गुप्ता ने बताया कि वह स्वयं भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश महासचिव विपिन जायसवाल जी (वाराणसी), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कपिल जायसवाल (कानपुर),  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल एडवोकेट (दिल्ली),  राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कैलाश जायसवाल (अहमदाबाद), उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन प्रकाश जायसवाल, कृष्ण कांत जायसवाल जी (मुंबई) एवं उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक जायसवाल जी (लखनऊ),  रवि शंकर जायसवाल (लखनऊ) भी साथ होंगे। 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    जानिये कौन हैं आईपीएस विनीत जायसवाल..इसलिए सौंपी हाथरस की