August 4, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा में एक और सड़क शिवहरे के नाम पर कराने का प्रयास….स्व. गिरीशचंद्र शिवहरे मार्ग का पारित प्रस्ताव दबी फाइलों से निकलवाया

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
आगरा में नार्थ ईदगाह कालोनी की एक सड़क अब कांग्रेस नेता स्व. श्री गिरीशचंद्र शिवहरे के नाम पर हो सकती है। इसका प्रस्ताव 2011 में ही आगरा नगर निगम की बैठक में पारित कर दिया गया था, लेकिन अभी तक अमल नहीं हुआ। अब स्व. श्री गिरीशचंद्र शिवहरे के पौत्र एवं युवा कांग्रेस नेता अनुज शिवहरे ‘शैंकी’ के प्रयासों से निगम से यह आदेश दबी फाइलों से निकल आया है। अनुज शिवहरे का कहना है कि दीपावली के बाद निगम की ओर से इस नामकरण का पत्थर लगवा दिया जाएगा। तब यह मार्ग स्व. श्री गिरीशचंद्र शिवहरे मार्ग के नाम से जाना जाएगा। हालांकि इस पर नगर निगम की ओर से अभी कोई औपचारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों से बात नहीं हो सकी है। 

बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही नगर निगम द्वारा बैंक कालेनी से लेकर नार्थ ईदगाह की पुलिया तक के मार्ग का नामकरण स्व. लाला श्री मोतीलाल शिवहरे के नाम पर किया गया था जो उत्तर प्रदेश भाजपा के मंत्री श्री विजय शिवहरे के पिता थे। अब इसी कालोनी की एक और सड़क का नामकरण स्व. श्री गिरीशचंद्र शिवहरे के नाम पर किए जाने की पहल का शिवहरे समाज ने स्वागत किया है। खास बात यह है कि इसी नार्थ ईदगाह कालोनी के इसी मार्ग पर मकान संख्या-17/A में स्व. श्री गिरीशचंद्र शिवहरे के पुत्र राकेश कुमार शिवहरे, पौत्र डा. कुमार गौरव और अनुज गुप्ता शैंकी निवास करते हैं। आगरा में यह तीसरा मार्ग है जो किसी शिवहरे शख्सियत के नाम पर होगा। इससे पहले सदर में डाकघर चौराहे से सदर बाजार जाने वाले मार्ग को भी गोपीचंद शिवहरे के नाम से जाना जाता रहा है। 

स्व. श्री गिरीशचंद्र शिवहरे पुत्र स्व. श्री मिश्रीलाल शिवहरे एक प्रतिष्ठित कांग्रेस नेता और समाजसेवी थे। वह स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़े रहे, खासतौर पर स्वतंत्रता सेनानियों को सहायता प्रदान करने में उनकी भूमिका रही थी। साबुन कारोबार से जुड़े होने के कारण उन्हें नेताजी साबुनवालों के नाम से भी जाना जाता था। विचारों से गांधीवादी स्व. श्री गिरीशचंद्र शिवहरे की सेवाओं को देखते हुए उन्हें जेल विजिटर के पद से भी नवाजा गया था। उनके सामाजिक जीवन की बात करें तो शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज की विभिन्न प्रबंध समितियों का हिस्सा रहे औऱ सामाजिक सेवा के कार्यों मे हमेशा अग्रणी रहे। वर्ष 6 फरवरी, 2004 में उनका निधन हो गया था। वर्ष 2007 में तत्कालीन केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान गिरीशचंद्र शिवहरे स्मरण करते हुए कहा था कि बाबूजी की याद में उनके निवास के मार्ग स्वीकृत कराया जाए। 

इसके भी 4 साल बाद 3 सितंबर, 2011 को नगर निगम सदन के 33वें अधिवेशन में यह प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव संख्या पूरक-20 में कहा गया, ‘स्व. श्री गिरीशचंद्र शिवहरे जैसे निर्भीक समाजसेवियों को सच्ची श्रद्धांजलि हम लोग इस तरह दे सकते हैं। उनकी याद में नार्थ ईदगाह चौराहे से तिराहा पुलिस लाइन मार्केट तक मार्ग का नामकरण किया जा रहा है। अतः सदन निश्चय करता है और नगर आयुक्त उपरोक्त अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करता है।‘ इस प्रस्ताव को सदन में ध्वनि मत से पारित कर दिया गया था। लेकिन आज तक इस दिशा में कोई प्रगति नगर निगम की ओर से नहीं की गई। अब उनके पौत्र अनुज शिवहरे ने सदन में पारित इस प्रस्ताव को अंजाम तक पहुंचाने का निर्णय किया है। उनका दावा है कि दीपावली के बाद यहां उनके दादाजी के नाम पर पत्थर लगवा दिया जाएगा। 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    युवा व्यवसायी श्री दीपक शिवहरे का निधन… उठावनी आज

    समाचार

    श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे की उठावनी 16 जून को भारद्वाज

    समाचार

    प्रो श्यामबाबू शिवहरे पंचतत्व में विलीन…उठावनी आज

    समाचार

    आगरा और फिरोजाबाद के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान,

    समाचार

    अमित गुप्ता शिवहरे की उठावनी निरस्त

    समाचार

    …इसलिए सपा में शामिल हुए आगरा के दर्जनभर शिवहरे