समाचार

रावली महादेव पर शिवहरे परिवार ने कराया 31वां भंडारा; 1991 से हर साल होता है यह आयोजन

आगरा।
नाई की मंडी निवासी प्रतिष्ठित शिवहरे परिवार ने सोमवार को रावली महादेव पर भव्य भंडारे का आयोजन किया, जिसमें एक हजार से काफी अधिक लोगों ने दिव्य प्रसाद ग्रहण किया। खास बात यह है कि शिवहरे परिवार की ओर से रावली महादेव पर यह 31वां भंडारा था। 

परिवार के मुखिया श्री सतीश शिवहरे ठेकेदार ने बताया कि वर्ष 1991 में भादों माह के चौथे सोमवार को उन्होंने पहली बार यह भंडारा कराया था, और महादेव की कृपा से तब से हर वर्ष इस तिथि पर यह भंडारा होता आ रहा है। आज सोमवार की वजह से रावली महादेव पर श्रद्धालुओं का आगमन भी काफी तीव्र रहा। लिहाजा दोपहर दो बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक अटाटूट चलता रहा। भंडारा प्राप्त करने वालों ने खीर-मालपुओं के स्वाद में महादेव की कृपा का आनंद लिया। 

भंडारे की व्यवस्थाओं को संभालने में श्री सतीश शिवहरे के साथ उनके भाइयों श्री विमल शिवहरे, धर्मेश शिवहरे और देवेंद्र शिवहरे गोर्की, परिवार के सभी युवाओं व बच्चो, रिश्तेदारों, मित्रों और समाजबंधुओं ने सक्रिय सहयोग किया। 
 

Exit mobile version