शिवहरेवाणी मेट्रीमोनियल सर्विस में आपका स्वागत है। हम शादी-ब्याह में किसी भी रूप में दहेज के लेन-देन का विरोध करते हैं और दहेजरहित विवाह को बढ़ावा देते हैं। शिवहरेवाणी मेट्रीमोनियल सेवा का उपयोग करने वाले पाठकों से भी हम यही अपेक्षा करते हैं।
यह प्रोफाइल नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा निवासी श्री आशीष राय का है जो एक सफल और बहुआयामी बिजनेसमैन होने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहना पसंद करते हैं। पत्रकारिता और लेखन में उनकी विशेष रूचि है। महान संत स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं और स्वामीजी पर जीवन व आदर्शों आधारित उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। परिवार को उनके लिए एक वधु की तलाश है। नीचे इनके बारे में विस्तृत विवरण दिया गया हैः-
व्यक्तिगत विवरण
- जन्मतिथिः 10 दिसंबर, 1989, जन्मस्थानः गाडरवारा (मध्य प्रदेश), समयः 5.55 am
- कदः 5 फुट 6 इंच, रंगः साफ
- आंशिक मांगलिक
- शिक्षाः सोशल वर्क में स्नातक की डिग्री (BSW)
- आयः गाडरवारा में 4 बिजनेस प्रतिष्ठान हैं जिनसे ‘आकर्षक आय’ की प्राप्ति होती है।
व्यवसायः
- बैटरी का स्थापित बिजनेस, गाडरवारा में ‘साईं आशीष बैटरी एंड ट्रेडर्स शोरूम’ के नाम से उनका प्रतिष्ठान है।
- गाडरवारा में ही एक अन्य प्रतिष्ठान ‘साईं आशीष इनवर्टर वर्कशॉप’ के नाम से संचालित है।
- ‘साईं आशीष चिल्ड वाटर प्लांट’ के रूप में पेयजल का कारोबार भी है।
- साईं आशीष न्यूज एजेंसी के नाम से एक अन्य प्रतिष्ठान भी चलाते हैं जो पत्रकारिता के प्रति उनके रुझान से जुड़ा है। ‘दैनिक जबलपुर दर्पण’ अखबार के सलाहकार संपादक हैं।
लेखन
- स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों पर आधारित तीन पुस्तकों का प्रकाशन। 2015 में ‘विवेक का आनंद’ शीर्षक से पहली पुस्तक का प्रकाशन जिसके लिए देश के महामहिम राष्ट्रपति की ओर शुभकामना प्राप्त हुई जो पुस्तक में प्रकाशित भी है।
- दूसरी पुस्तक ‘विवेकमय आनंद’ वर्ष 2016 में प्रकाशित हुई और तीसरी पुस्तक ‘स्वामी विवेकानंद मेरे आदर्श, मेरी यात्रा’ का प्रकाशन 2017 में हुआ।
सामाजिक सरोकार
- युवा कलचुरी कलार समाज, नरसिंहपुर के जिलाध्यक्ष हैं और समाज के कार्यक्रमों व अभियानों में निरंतर भागीदारी।
- श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- युवा शक्ति जागरण मंच के अध्यक्ष
- स्वच्छ भारत अभियान मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर हैं।
पारिवारिक विवरण
- पिता श्री अशोक राय प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं, जबकि माताजी श्रीमती सुधा राय गृहणी हैं।
- चार बहनें और सभी विवाहित हैं , अपने-अपने खुशहाल परिवार के साथ रहती हैं।
निवास का पताः
388, जगदीश वार्ड, गाडरवारा
जिला नरसिहंपुर, (मध्य प्रदेश)
संपर्क:- +91-9009641853, +91-9300836514
ईमेलः ashishrai.mp@gmail.com
नोटः शिवहरेवाणी मेट्रीमोनियल एक निःशुल्क सेवा है। इसमें वर या वधु पक्ष के अभिभावकों द्वारा भेजे गए बायोडाटा ही स्वीकार किए जाएंगे और उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण को ही प्रकाशित किया जाएगा। अभिभावकों से अपेक्षा है कि शिवहरेवाणी मेट्रीमोनियल के माध्यम से अथवा किसी भी अऩ्य माध्यम से रिश्ता तय होने की सूचना से हमें अवगत कराएं, ताकि उस बायोडाटा को पोर्टल से हटा सकें।
हमसे संपर्क करें
8218069962, 8791513113, 9719325664
