August 25, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः श्रीकृष्ण मुरारीलाल गुप्ता (शिवहरे) की धर्मपत्नी श्रीमती मायादेवी की उठावनी 23 अगस्त को महाराज अग्रसेन सेवा सदन में

आगरा।
दाऊजी मंदिर समिति के संरक्षक श्री कृष्ण मुरारीलाल गुप्ता (शिवहरे) की धर्मपत्नी श्रीमती मायादेवी गुप्ता का निधन हो गया है। 82 वर्षीय श्रीमती मायादेवी काफी समय से बीमार चल रही थीं, शनिवार 21 अगस्त, 2021 को सुबह साढ़े सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर बाद ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उठावनी सोमवार दिनांक 23 अगस्त, 2021 को सायं 4 से 5 बजे ‘महाराज अग्रसेन सेवा सदन, सिरकी मंडी, लोहामंडी’ में होगी। 
श्रीमती मायादेवी धार्मिक प्रवृत्ति की संघर्षशील महिला थीं। मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी उनके पति श्री कृष्ण मुरारीलाल गुप्ता दूरसंचार विभाग से रिटायर हैं। हाल ही में नवगठित दाऊजी मंदिर समिति ने उन्हें अपना संरक्षक मनोनीत किया है। श्रीमती मायादेवी अपने पीछे पुत्र श्री अजय कुमार गुप्ता और तीन विवाहित पुत्रियों के परिवारों को छोड़ गई हैं। दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे और राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता ने श्रीमती मायादेवी गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
शोकाकुलः-
कृष्ण मुरारीलाल गुप्ता (पति)
अजय कुमार गुप्ता-साधना गुप्ता (पुत्र-पुत्रवधु)
मंजू-अशोक गुप्ता ‘दिल्ली’ (पुत्री-दामाद)
रेखा गुप्ता पत्नी स्व. श्री मानव गुप्ता ‘कानपुर’ (पुत्री)
अर्चना-राजीव गुप्ता ‘शाहजहांपुर’ (पुत्री-दामाद)
विशेष गुप्ता-श्रेया (पौत्र-पौत्रवधु)
निहारिका-गौरव, प्रकृति-मोहित (पौत्री-दामाद)
संपर्कः-9412416363
प्रतिष्ठानः- कृष्णा रेफ्रिजरेशन, बाग मुजफ्फरखां, आगरा 
निवासः 11/99, बाग मुजफ्फरखां, आगरा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

विजय शिवहरे बने विधान परिषद की ‘मिलावट जांच समिति’

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को

समाचार, समाज

20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में होगा मेधावी बच्चों