शिवहरेवाणी नेटवर्क
आगरा।
समाजवादी पार्टी के युवा नेता रोहित शिवहरे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर एक बार फिर आगरा महानगर कार्यकारिणी का सचिव मनोनीत किया गया है। खास बात उन्हें लगातार चौथी बार महानगर कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। बीते रोज रोहित के मनोनयन की जानकारी मिलने पर गुरुवार को शिवहरे युवाओं ने उनका अभिनंदन किया।
दाऊजी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे ने रोहित शिवहरे को बधाई देते हुए राजनीति में उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने भी रोहत के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में शिवहरे युवाओं के बढ़ते कदम समाज के लिए अच्छे संकेत हैं।
शुक्रवार को नाई की मंडी निवासी रविंद गुप्ता (लाला), विष्णुकांत शिवहरे, मोहित शिवहरे, सत्यम शिवहरे, मोहित शिवहरे (मोना), सुजल शिवहरे आदि ने रोहित शिवहरे का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि नाई की मंडी में शिवहरे गली निवासी श्री विनोद कुमार गुप्ता (लाला घड़ी वाले) के पुत्र रोहित शिवहरे काफी वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और पार्टी में उन्हें कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है। बीते लगातार चार वर्षो से सपा की महानगर कार्यकारिणी में उनका शामिल होना इस बात को प्रमाणित करता है।
सपा महानगर सचिव बने रोहित शिवहरे का शिवहरे युवाओं ने किया अभिनंदन
