June 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

महिलाओं से ही त्योहार की रौनक; आगरा के दाऊजी मंदिर में शिवहरे महिलाओं का फागोत्सव; राधा-कृष्ण स्वरूपों संग खेली होली

शिवपुरी।
त्योहारों की रौनक महिलाओं से ही होती है। खासकर होली जैसे त्योहार पर, जब खाने-पीने को चाहिए गुझिया, दही-बड़े, पापड़, कचरी, कांजी और ठंडाई…. और फिर, रंग और हुल्लड़ से लिसड़े पड़े आंगन की घिस-घिसकर सफाई। इतने काम में होली खेलने की ललक और उत्साह अक्सर मन में ही दबे रह जाते हैं। ऐसे में आगरा की शिवहरे महिलाओं ने होली से पहले ही फुलटूस मस्ती कर होली के अरमान पूरे कर लिए।


मौका था शिवहरे सशक्त महिला मंडल की ओर से दाऊजी मंदिर के शिवहरे भवन में आयोजित फागोत्सव का। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में 35 से अधिक स्वजातीय महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत अलग-अलग मनोरंजक गेम्स से हुई जिसमे विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। सभी ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हंसी-मजाक और ठहाकों के बीच महिलाओं के एक-दूसरे से परिचय भी हुए। इसके बाद शुरू हुआ होली का धमाल जब  कुनाल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने कृष्ण और राधा का रूप धर फाग-गीतों पर नृत्य किए। माहौल पर होली का ऐसा रंग बरसा कि महिलाएं राधा-कृष्ण के स्वरूपों संग थिरकने से खुद को रोक न सकीं। अंत में सभी ने सहभोज का आनंद लिया। शिवहरे सशक्त महिला मंडल की ओर से प्रत्येक महिला को गुलाल का पैकेट भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में कंचन, शैलजा, गीता, शिल्पी, अमन, ज्योति, पूजा, रितु, पिंकी, सोनम, अनुपम, रिंकी, साधना, शारदा, काजल, आरती, नीमा, सीमा, चंचल, मोहिनी, रचना, अंजलि, जागृति, गरिमा, रेखा, रजनी, रश्मि, दीपाली, सुनीता, भावना, सपना, स्नेहा, शैली, मीनू समेत 35 से अधिक स्वजातीय महिलाएं शामिल हुईं।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की यूपी इकाई का

    समाचार, समाज

    कलचुरी समाज के टॉपर्स को अपने यहां निःशुल्क उच्च

    समाचार, समाज

    श्री शिवचरण हाडा को राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा की

    समाचार

    आगराः श्रीमती शीला शिवहरे (पत्नी स्व. श्री राधेश्याम शिवहरे)

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर निवासी श्रीमती कमलेश शिवहरे का निधन; अंतिम

    समाचार

    राधाकृष्ण मंदिर में लगेगी ‘हुनर की क्लास’; शिवहरे सशक्त