July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा के युवा सोशल वर्कर अमित शिवहरे बने हैहय कलचुरी महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष; 21 जून को झांसी में होगा शपथ-ग्रहण

आगरा/झांसी।
आगरा में शिवहरे युवाओं के प्रमुख संगठन ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे को कलचुरी समाज की सबसे पुरानी एवं एतिहासिक राष्ट्रीय सस्था ‘अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा’ की उत्तर प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उ.प्र. इकाई के अध्यक्ष अशोक राय ने समाजहित के कार्यों में अमित शिवहरे की सक्रियता को देखते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। अमित शिवहरे 21 जून को झांसी में अन्य पदाधिकारियो के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।

बता दें कि अमित शिवहरे पत्रकारिता के पेशे में हैं और पिछले बीस वर्षों से दैनिक जागरण समूह से जुड़े हैं। वह कलचुरी समाज के राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल ‘शिवहरेवाणी’ के फोटो-एडीटर भी हैं। अमित शिवहरे ने ही 2017 में ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ की स्थापना की थी और फिर इस संस्था के माध्यम से समाजहित के कई कार्यक्रम शुरू कराए। आगरा में शिवहरे समाज एकता परिषद के बैनर तले गत आठ वर्षों से हर साल होते आ रहे ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान समारोह’ में संयोजक के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके अलावा परिषद के रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, अनाथाश्रम एवं वृद्दाश्रम सेवा समेत अन्य कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय व निर्णायक भूमिका रहती है।

अध्यक्ष अशोक राय ने अमित शिवहरे का स्वागत करते हुए अपेक्षा की है कि महासभा की प्रांतीय इकाई भी उनकी सक्रियता से लाभान्वित होगी। अमित शिवहरे ने उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के लिए महासभा के राष्ट्रीयव प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें आश्वास्त किया है कि वह संपूर्ण ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
बता दें कि अशोक राय (झांसी) की अध्यक्षता में गठित महासभा प्रांतीय इकाई में मिर्जापुर के आशीष जायसवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रयागराज के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार जायसवाल को प्रदेश महासचिव (कार्यकारी) नियुक्त किया गया है। अमेठी के रामरतन जायसवाल को महासचिव (संगठन), आगरा के सोम साहू को महासचिव (प्रचार) और झांसी के सुमित राय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी में अमित शिवहरे के अलावा इंजी. केके जायसवाल, संजय राय, राजकुमार जायसवाल, विनोद राय, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील जायसवाल, सूरज जायसवाल, पृथ्वीराज राय एवं ओमप्रकाश जायसवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रीती जायसवाल को प्रांतीय महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सालिकराम राय झांसी के संभागीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। ये सभी पदाधिकारी आगामी 21 जून को झांसी में पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री स्वतंत्र कुमार शिवहरे ‘लालाजी’

समाचार

फिरोजाबादः श्री राजकुमार शिवहरे की शोकसभा 29 जुलाई को

समाचार

आगरा में 20 सितंबर को होगा ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं

समाचार

आगराः श्रीमती कमलेश गुप्ता ‘पत्नी स्व. श्री रमेशचंद्र गुप्ता’

समाचार

दुखदः हादसे में घायल श्री राजकुमार शिवहरे का निधन;

समाचार

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय ने मरीजों की सेवा कर