September 21, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

शिवहरे गली के दुर्गा पंडाल में सुंदरकांड का पाठ; माता को अर्पित किए 84 भोग; आज की रात विशाल देवी जागरण

आगरा।
लोहामंडी की शिवहरे गली में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में स्थापित देवी पंडाल में छठवें दिन मंगलवार, 8 अक्टूबर को महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। रात आरती के बाद देवी मां पर 84 भोग के सुंदर दर्शन हुए। आज 9 अक्टूबर को पंडाल में जागरण का आयोजन किया गया है जिसमें स्वजातीय समाजबंधु पूरी रात देवी मां की आराधना करेंगे।

देवी पंडाल की आयोजक ‘शिवहरे युवा कमेटी’ ने सभी शिवहरे समाजबंधुओं से देवी जागरण में शामिल होकर माता की भेंटों का आनंद लेने का अनुरोध किया है। जानकारी के मुताबिक, रात 8 बजे से माता का पूजन होगा, जिसके बाद देवी जागरण शुरू हो जाएगा जिसमें ऑरकेस्ट्रा पार्टी रातभर माता की भेंटों और भक्ति-गीतों की प्रस्तुति देगी। जागरण सुबह 4 बजे तक चलेगा।

इससे पूर्व मंगलवार की शाम 6 बजे से देवी पंडाल में सुंदरकांड का पाठ किया जिसमें शिवहरे महिलाओं ने पूरे भक्तिभाव से सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद माता के दरबार में 84 भोग लगाया गया। दीपा गुप्ता ने माता का विशेष श्रृंगार किया, जिसने भक्तों को अभिभूत कर दिया।

कार्यक्रम में राधा गुप्ता, काजल गुप्ता, दिव्या गुप्ता, रजनी गुप्ता, पूनम गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, पायल शिवहरे, रजनी शिवहरे, रितु शिवहरे, नीमा शिवहरे, मधु गुप्ता, अंजु गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मेनका गुप्ता, रिंकी शिवहरे, कमलेश शिवहरे, रेनू शिवहरे, हेमलता शिवहरे, रेखा शिवहरे, शिवानी शिवहरे, सीमा गुप्ता, साधना गुप्ता, रचना, गुंजन गुप्ता, निधि गुप्ता, सौम्या गुप्ता समेत कई महिलाओं व युवतियों के अलावा शिवहरे युवा कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों समेत कई समाजबंधु ने उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगरा में होगा कलचुरी समाज के 5 जोड़ों का

समाचार

दुखदः लोहामंडी निवासी दिलीप गुप्ता की पत्नी श्रीमती बबीता

समाचार

नाई की मंडी के गणेश पंडाल में पहुंचे स्थानीय

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और