September 21, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा में होगा कलचुरी समाज के 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह; मेधावी बच्चों के सम्मांन समारोह में परिषद की बड़ी घोषणा

भोपाल के एलएन मालवीय एवं रामशंकर शिवहरे को ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न सम्मान’
झांसी के नितेंद्र राय को ‘शिवहरे सेवा रत्न सम्मान’, उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न सम्मान’
डा. शिवा गुप्ता को शिवहरे गौरव सम्मान, रुचि शिवहरे, हर्षित शिवहरे एवं कनक शिवहरे को शिवहरे प्रतिभा सम्मान

आगरा।
धन्य हैं वे बच्चे जो अपनी कामयाबी से कुल और समाज का नाम रोशन करते हैं, और धन्य है वह समाज जो एकजुट होकर अपने बच्चों की सफलता का जश्न मनाता है। समाज के हर बच्चे को अपना बच्चा मानकर उसकी कामयाबी का जश्न मनाना ही उस समाज की प्रगतिशीलता और एकजुटता की ‘सच्ची पहचान’ है। आगरा के शिवहरे समाज ने रविवार को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने मेधावी बच्चों का सम्मान कर समाज की ‘सच्ची एकता’ प्रदर्शित की। यही नही, कला-साहित्य, सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान करने वाली दिग्गज स्वजातीय हस्तियों को शिवहरे रत्न सम्मान से भी नवाजा गया।
‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ और ‘शिवहरेवाणी मीडिया एंड पब्लिकेशन्स’ के संयुक्त तत्वावधान में दाऊजी मंदिर के शिवहरे भवन में आयोजित यह कार्यक्रम कई मायनों में अदभुत रहा, जिसका प्रभाव आने वाले समय में दिखाई देगा। झांसी के जाने-माने उद्योगपति एवं अखिल भारतीय जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय के मुख्य आतिथ्य और विधायक (एमएलसी) विजय शिवहरे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में परिषद की ओर से अगले साल यानी वर्ष 2027 को पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने की बड़ी घोषणा संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने की, जिसका सदन में तालियों से स्वागत किया गया। लगे हाथ इस उदघोषणा का पोस्टर विमोचन भी अतिथियों के हाथों से करा लिया गया।
कार्यक्रम में भोपाल से आए ‘जय महिष्मती’ फिल्म के निर्माता एल.एन. मालवीय और निर्देशक रामशंकर शिवहरे को स्व. श्री कामता प्रसाद साहू उदित स्मृति ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्ड’ से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर भी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। यह फिल्म अब यूट्यूब पर निःशुल्क उपलब्ध है। पिछले चार वर्षों से अपने संसाधनों से सामूहिक विवाह कराते आ रहे और अब तक करीब सौ कन्याओं का का विवाह करा चुके झांसी के नितेंद्र राय ‘फौजी’ को स्व. श्री अतुल शिवहरे स्मृति ‘शिवहरे सेवा रत्न सम्मान’ दिया गया। उज्जैन के प्रतिष्ठित शिक्षक एवं मेंटर कल्याण शिवहरे को स्व. श्रीमती संतोष देवी गुप्ता स्मृति ‘शिवहरे शिक्षा रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया। भिंड की उभरती गायिका एवं संगीत शोधार्थी सुश्री रुचि शिवहरे, आगरा के हर्षित शिवहरे एवं सुश्री कनक शिवहरे को स्व. सुश्री प्रियंका गुप्ता स्मृति ‘शिवहरे प्रतिभा सम्मान’ दिया गया। एमबीबीएस की पढ़ाई में कई गोल्डमैडल जीतने वाली डा. शिवा गुप्ता को ‘शिवहरे गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। खास बात यह हैं कि डा. शिवा गुप्ता सरकारी छात्रवृत्ति से मास्टर्स करने अमेरिका जा रही थीं, और रविवार शाम को ही उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी। इतनी व्यस्तता में भी कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई की। अब जब हम यह समाचार लिख रहे हैं, डा. शिवा गुप्ता अमेरिका के लिए उड़ान भर चुकी हैं।
कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 50 बच्चों को सम्मानित किया गया था। दाऊजी मंदिर कमेटी की ओर से नगर में सहस्रबाहु मंदिर के निर्माण के लिए जगह की व्यवस्था करने की घोषणा की। विधायक विजय शिवहरे ने अपने उदबोधन में आह्वान किया कि हम सबको समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर समर्पित भाव काम करना होगा। मुख्य अतिथि वीरेंद्र राय ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से निश्चय ही समाज की प्रतिष्ठा बढ़ती है।
कार्यक्रम में दाऊजी मंदिर अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे, राधाकृष्ण मंदिर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति के अध्यक्ष केके शिवहरे, शिवहरे महासभा आगरा के अध्यक्ष मनोज शिवहरे (फूडक्राफ्ट कैटर्स), रवि गुप्ता (ए टु जेड), कुलभूषण गुप्ता रामभाई, मुकुंद शिवहरे, रिषीरंजन शिवहरे, आशीष शिवहरे ‘जिज्ञासा पैलेस’, अशोक शिवहरे अस्सो, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, सरजू गुप्ता काके समेत शिवहरे समाज कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भोपाल से वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश राय एवं प्रदीप राय, झांसी से रामस्वरूप राय कक्का, महेश राय, रामेश्वर राय एडवोकेट, विष्णु शिवहरे एडवोकेट, डीएन शिवहरे प्रधान, मुकेश राय पार्षद, अमन राय पार्षद, राजकुमार राय, मनिराम राय, सक्षम राय, संतोष राय और परिषद के झांसी प्रभारी छोटू शिवहरे खिलवारी उपस्थित रहे। शिवहरे सशक्त महिला मंडल की अध्यक्ष कविता रवि गुप्ता के नेतृत्व में शिल्पी गुप्ता, वंदना गुप्ता, भावना गुप्ता, गीता गुप्ता, अमन गुप्ता, मानसी शिवहरे समेत सभी सदस्यों की उपस्थित खास रही।
आयोजन में शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू, प्रबंधक अविरल गुप्ता, शिवहरे समाज एकता परिषद के संयोजक-संस्थापक अमित शिवहरे, कोर कमेटी चेयरमैन अंशुल शिवहरे, अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, महासचिव अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, संगठन मंत्री पंकज शिवहरे, उपाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट, विकास शिवहरे (विशाल फोम्स), नवीन शिवहरे, सुनील गुप्ता, अंकित गुप्ता, अमन गुप्ता, उदय गुप्ता, सचिन शिवहरे (आर्या शूज), मयंक गुप्ता (ब्लूहिल्स शूज), गौरव गुप्ता, कुशल गुप्ता, गौरव गुप्ता एडवोकेट, विवेक गुप्ता, सुगम शिवहरे समेत पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संचालन सोम साहू और अमित शिवहरे ने किया। अंत में पूरी टीम ने फूडक्राफ्ट कैटर्स के मनोज शिवहरे एवं उत्कर्ष शिवहरे का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके स्वादिष्ट व्यंजनों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुखदः लोहामंडी निवासी दिलीप गुप्ता की पत्नी श्रीमती बबीता

समाचार

नाई की मंडी के गणेश पंडाल में पहुंचे स्थानीय

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में