September 22, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

हर जिले में कम से कम एक बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ले महासंघ; पिपरिया में ‘कलचुरी महासंगम’ में अर्चना जायसवाल ने आह्वान

आगरा।
‘राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ’ की प्रत्येक जिला इकाई अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे कलचुरी परिवारों तक पहुंचे जो विषम और विपन्न आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, और कम से कम एक जरूरतमंद बच्चे के पठन-पाठन की भी जिम्मेदारी ले।
महासंघ की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती अर्चना जायसवाल ने यह आह्वान किया है। वह पिपरिया के एकदिनी ‘कलचुरी महासंगम’ को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रही थीं। श्रीमती जायसवाल ने देश के कोने-कोने मेँ रह रहे कलचुरी समाजजनों के बारे मेँ जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय मेँ पिपरिया के कलचुरी भवन मेँ स्थापित करने के लिए महासंघ के सहयोग से भगवान सहस्त्रबाहू की एक मूर्ति प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय (सीहोर) ने अपने सारगर्भित उद्वोधन मेँ समाज की दशा एवं दिशा पर प्रकाश डाला। कलचुरी समाज के युवा चेहरा एवं नरसिंहपुर के जिलाध्यक्ष पंकज चौकसे (गोटेगांव) ने युवाओं से समाजहित में जमीन से जुड़कर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओ ने समाज मेँ फैली कुरीतियों के उन्मूलन और सामूहिक विवाह समारोह जैसे आयोजनों पर जोर दिया। बैठक में आगामी वर्ष 2027 मेँ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मेँ कलचुरी समाज के एक विशाल समागम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम मेँ पिपरिया समाज के लगभग 30 वरिष्ठजनों (75 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुष) को मंच से सम्मानित किया गया एवं राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
विशिष्ट अतिथि के रूप मेँ टीएन जायसवाल (प्रयागराज), मनोज शाह (दिल्ली), नरेश जायसवाल (अहमदाबाद), अनिल जायसवाल (अहमदाबाद), शैलेन्द्र महाजन, नरेन्द्र धुबारे, मुकेश राय, राहुल जायसवाल, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनीषा राय, युवा प्रदेस अध्यक्ष सुशील शिवहरे, जिलाध्यक्ष रायसेन राजेंद्र वर्मा, रविशेखर जायसवाल, संतोष मालवीय यतेंद्र चौकसे, श्रीमती अन्नू आश्विन पेठे, गोटेगांव नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा चौकसे, श्रीमती सोनिका कटकवार, श्रीमती रेखा जायसवाल और पिपरिया के अध्यक्ष रामदास राय मंचासीन रहे।
भोजन के उपरांत कार्यक्रम का दूसरा सत्र हुआ जिसमें भगवान सहस्रबाहु की महिमा पर आधारित फिल्म जय महिष्मती का शो हुआ जिसे सभी कलचुरी समाजबंधुओं ने देखा और आध्यात्मिक प्रेरणा ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर राय एवं प्रदीप राय ने किया। कार्यक्रम के सूत्रधार एवं आयोजक राकेश कटकवार ‘डिग्गु भैया’ (उपाध्यक्ष कलचुरी एकता महासंघ) ने स्वागत उद्वबोधन दिया, अमन कटकवार ने आभार अमन किया। कार्यक्रम मेँ राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के सदस्यों और पदाधिकारियों एवं पिपरिया कलचुरी समाजजनों का सक्रिय सहयोग रहा। आयोजन में प्रशांत जायसवाल और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगरा में होगा कलचुरी समाज के 5 जोड़ों का

समाचार

दुखदः लोहामंडी निवासी दिलीप गुप्ता की पत्नी श्रीमती बबीता

समाचार

नाई की मंडी के गणेश पंडाल में पहुंचे स्थानीय

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और