September 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

झांसी में हैहय कलचुरी महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित; अशोक राय ने एकता और सहयोग पर दिया जोर; सुमित राय बने युवा जिलाध्यक्ष

झांसी।
झांसी में ‘अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा’ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र राय ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक राय ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सगठन में एकता और परस्पर सहयोग का माहौल तैयार करने का मंत्र दिया।
समाजसेवी पुष्पेंद्र राय की अध्यक्षता वाली जिला कार्यकारिणी में बृजेंद्र राय, राकेश राय ‘पूर्व प्रधान नयागांव’, देवेन्द्र राय ‘सिमराहा’, मुकेश राय, नीलेश शिवहरे, राजेश राय, मनीराम राय ‘मनी’ को जिला महामंत्री बनाया गया है। गिरजा शंकर राय, अवधेश गुप्ता शिवहरे, पंकज राय ‘छनियापुरा’, नरेंद्र राय ‘हसारी’, सुरेंद्र राय, सोनू राय ‘मऊरानीपुर’, संजय राय ‘बरुआसागर’, हेमंत राय ‘खुशीपुरा’ को उपाध्यक्ष बनाया है। सुनील राय, राजेश राय, भूपेंद्र राय ‘डोमागोर’, विशाल राय ‘मून सिटी’, राजेश राय ‘एल वी एम’, राजू राय ‘तालपुरा’, जयराम राय ‘मवई’, बृजेन्द्र राय ‘डडियापुरा’ को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। विनीत जायसवाल को कोषाध्यक्ष, श्रीराम राम राय ‘श्याम फर्नीचर’ को सह-कोषाध्यक्ष, रविद्र राय को मीडिया प्रभारी, शैलेंद्र राय एडवोकेट ‘बीकेडी’ को सह-मीडिया प्रभारी और आनद राय ‘इंदीवर’ को संगठन मंत्री बनाया गया है।
मयंक राय युवा इकाई के जिला अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय ने मयंक राय ‘राजगढ़’ को युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। उनकी इस घोषणा का उपस्थित समाजबंधुओं, खासकर युवाओं ने मयंक राय को फूलमालाओं से लादकर अपनी खुशी क इजहार किया। मयंक राय ने सभी को अपने पूरी सामर्थ्य के साथ समाज में काम करने का वचन दिया।
सुमित राय का मनाया गया जन्मदिन
कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुमित राय का जन्मदिन भी मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय ने सुमित राय को तिलक लगाकर तथा माल्यार्पण कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ दीर्घायु होने की आशीर्वाद भी प्रदान किया। सुमित राय से बर्थ केक भी कटवाया गया। सुमित राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में रामस्वरूप राय ‘कक्का’, राजेंद्र राय ‘मऊ’, चन्द्रप्रकाश राय ‘पहलवान’ (बबीना), महेश राय ‘संरक्षक’, जगजीवन राय ‘बल्लमपुर’, विनोद राय ‘छनियापुरा’, राजेंद्र राय ‘मेहंदीबाग’, राजेंद्र राय ‘पूर्व प्रधान बल्लमपुर’, चंद्रमोहन राय, रवि किशोर राय, अशोक राय ‘निबाड़ी’, नरेश राय ‘हसारी’, एडवोकेट रवि राय, महेश राय ‘सफा’, हृदेश राय ‘संस्थापक अध्यक्ष’, राकेश राय ‘पूर्व प्रधान’, सुरेंद्र राय ‘आबकारी ठेकेदार’, अजय राय, सुरेश राय, रवींद्र राय ‘रब्बू’, अनमोल राय ‘राजगढ़’, प्रमोद राय, राकेश राय, केशव राय, राममिलन राय, नीरज राय, आनंद राय ‘हसारी’, सतीश राय, जीतू राय, आनंद राय ‘बालाजी टेलर’, सुदामा राय, राममिलन राय, मनोज राय ‘पैराडाइस’, वीके राय ‘माते’, अमित राय ‘सभासद’, बृजेन्द्र राय ‘सिमराहा’, नरेश राय, मनोज जायसवाल, अरविंद राय, मोनू राय, राहुल राय, सुमित राय, शिवम् राय ‘हसारी’, सोनू राय ‘टीसी’, बॉबी राय, इंजीनियर अंकित राय, इंजीनियर अमित राय, अमृत राय सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र राय व संजीवन राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

हर जिले में कम से कम एक बच्चे की

समाचार

आगरा में होगा कलचुरी समाज के 5 जोड़ों का

समाचार

आगराः श्रीमती बबीता गुप्ता (पत्नी श्री दिलीप गुप्ता) की

समाचार

नाई की मंडी के गणेश पंडाल में पहुंचे स्थानीय

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;