आगरा।
शिवहरे समाज की धरोहर ‘दाऊजी मंदिर’ के महंत पंडित महेशचंद शर्मा के पुत्र श्री राजकुमार शर्मा ‘राजू पंडितजी’ का निधन हो गया है। 60 वर्षीय राजू पंडितजी गत तीन वर्षों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते दाऊजी मंदिर में उनका आना कम हो गया था। लेकिन, खास अवसरों पर सेवा के लिए मंदिर अवश्य आते थे। बीते तीन महीनों से उनकी तबियत लगातार गिरती जा रही थी। दो दिन पूर्व उन्हें एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार, 12 नवंबर 2026 की देर शाम उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे उनके निवास से ताजगंज स्थित मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
शोकाकुलः-
सरोज शर्मा-पं. महेशचंद शर्मा (माता-पिता)
सरिता शर्मा (पत्नी)
आदित्य भारद्वाज-शिल्पी भारद्वाज (पुत्र-पुत्रवधु)
रितु भारद्वाज-सचिन कचोले (पुत्री-दामाद), मीनाक्षी भारद्वाज (पुत्री)
एवं समस्त परिवार।
निवासः-सुभाष कालोनी, सुभाष पार्क के पीछे, नाई की मंडी, आगरा।
संपर्कः-8005359757
समाचार
दुखदः दाऊजी मंदिर के महंत श्री राजकुमार शर्मा ‘राजू पंडित जी’ नहीं रहे; अंतिम यात्रा 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे
- by admin
- November 12, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1 hour ago













