ग्वालियर।
हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक/सह-प्रभारी बनाए गए वरिष्ठ नेता आशीष अग्रवाल का ग्वालियर के कलचुरी समाज ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद देवेंद्र पवैया के संयोजन में उनके होटल सिटी पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में स्थानीय कलचुरी समाजबंधुओं के साथ ही विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी शिरकत की।
जयेंद्रगंज स्थित होटल सिटी पैलेस में आयोजित समारोह में देवेंद्र पलैया के साथ ही ‘कलचुरी समाज ग्वालियर’ के अध्यक्ष सुरेशचंद्र शिवहरे, महासचिव रघुवीर राय, हरीबाबू शिवहरे, संजीव शिवहरे, अनुराग शिवहरे, रामस्वरूप जायसवाल समेत अन्य कलचुरी समाजबंधुओं ने आशीष अग्रवाल को फूलमाला पहनाकर और शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से भी आशीष अग्रवाल का स्वागत किया गया। आशीष अग्रवाल जोरदार स्वागत-सत्कार और अभिनंदन से अभिभूत नजर आए। इस दौरान सामाजिक एकता एवं सौहार्द्र पर चर्चा भी की गई।
देवेंद्र पवैया ने कहा कि ग्वालियर में जन्मे, पले-बढ़े आशीष अग्रवाल ने हमेशा ही जमीन की राजनीति की है और उनके सांगठनिक अनुभव व मीडिया समन्वय को देखते हुए सत्तारूढ़ पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। इससे पहले वह प्रदेश भाजपा में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, प्रवक्ता और फिर मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आशीष अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाचार
समाज
ग्वालियर के कलचुरी समाज ने भाजपा के मीडिया संयोजक बने आशीष अग्रवाल का किया जोरदार अभिनंदन; सिटी पैलेस होटल में स्वागत समारोह
- by admin
- November 12, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1 minute ago
















