November 10, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दाऊजी मंदिर में पंगत में जिमाई अन्नकूट की दिव्य प्रसादी; परिसर में गूंजते रहे गोवर्धन महाराज के जयकारे

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर दाऊजी मंदिर में दीपोत्सव का चौथा पर्व गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव 11 नवंबर को परंपरागत तरीके से मनाया गया। मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने गिरिराज महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अन्नकूट की दिव्य प्रसादी का वितरण किया गया।
मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंद समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे ने पूजा अर्चना का श्रीगणेश किया। मंदिर के पुजारी रामू पंडितजी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई और सभी समाजबंधुओं के तिलक किया। पूजा अर्चना का समापन गोवर्धन महाराज की आरती के साथ हुआ। पूजा-अर्जना के दौरान पूरा शिवहरे भवन गोवर्धन महाराज के जयकारों से बार-बार गुंजायमान होता रहा। अंत में सभी ने अन्नकूट की स्वादिष्ट प्रसादी का आनंद लिया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही प्रसादी का वितरण किया गया, वहीं शिवहरेभवन में समाजबंधुओं को मेज-कुर्सी पर प्रसाद परोसा गया। अन्नकूट की गरमागरम सब्जी के साथ गर्म पूड़ियों के स्वाद ने सभी का मन हर लिया।
समारोह में धर्मेंद्र राज शिवहरे, आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), संतोष गुप्ता, मुन्नालाल शिवहरे, वीरेंद्र गुप्ता शिवहरे एडवोकेट, मोतीलाल शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, सरजू गुप्ता काके, मुकेश शिवहरे, अजय शिवहरे अग्गू, मनोज शिवहरे (मारुति एस्टेट), हरीश शिवहरे ‘गुड़ियल’, आशीष शिवहरे ‘आशु’ एवं अनुपम शिवहरे अन्नू (नॉर्थ ईदगाह कालोनी), संजीव शिवहरे (गुजराती पाड़ा), अनुराग गुप्ता एडवोकेट समेत खासी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। संरक्षक श्री सियाराम शिवहरे एडवोकेट (पूर्व सचिव) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

गोवर्धन महाराज के अदभुत दर्शन और अन्नकूट के दिव्य

समाचार

आगराः श्री रिंकू गुप्ता (पुत्र श्री मुरारीलाल गुप्ता) की

समाचार

दर्दनाकः आगरा के रिंकू गुप्ता (शिवहरे) की दिल्ली में

वुमन पॉवर, समाचार

पूजा शिवहरे गोस्वामी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर

समाचार

गोवर्धन पूजा यानी सामाजिक दिवाली; 10 नवंबर की शाम

समाचार

इटावाः प्रतिष्ठित होम्यो चिकित्सक डा. परशुराम गुप्ता नहीं रहे;