आगरा।
शिवहरे समाज की बेटी, सोशल वर्कर एवं वुमन एक्टिविस्ट श्रीमती पूजा विष्णु गोस्वामी को भाजपा महिला मोर्चा का महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। आगरा महानगर के कई सामाजिक एवं महिला संगठनों ने पूजा गोस्वामी को बधाई देते हुए राजनीति में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बता दें कि पूजा गोस्वामी, विधायक श्री विजय शिवहरे की भतीजी हैं, उनके बड़े भाई स्व. श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे ‘चंदू कप्तान’ की पुत्री हैं। पूजा गोस्वामी काफी समय से भाजपा में सक्रिय हैं। वह दीनदयाल मंडल की महामंत्री भी रही हैं। पश्चिमपुरी निवासी पूजा गोस्वामी ने अपनी सक्रियता से क्षेत्र में एक सोशल वर्कर और एक्टिविस्ट के रूप में विशेष प्रतिष्ठा अर्जित की है।

पश्चिमपुरी क्षेत्र में किसी को बिजली-पानी, साप-सफाई, स्वास्थ्य या अन्य कैसी भी नागरिक समस्या हो, पूजा गोस्वामी खुद से आगे आकर उसकी मदद करती हैं और समाधान का प्रयास करती हैं। राजनीति में उनकी इसी शिद्दत और ऊर्जा को देखते हुए महानगर अध्यक्ष अपूर्वा सिंह जादौन ने उन्हें अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया है। पूजा गोस्वामी ‘तेजस्विनी महिला समिति’ का संचालन भी करती हैं, जिससे सौ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं और सामाजिक कार्यों में भागीदारी करती हैं।

पूजा गोस्वामी राजनीति ने शिवहरेवाणी से बातचीत में कहा कि वह राजनीति को सेवा का जरिया मानती हैं और निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करती रहेंगी।













