November 10, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

गोवर्धन महाराज के अदभुत दर्शन और अन्नकूट के दिव्य स्वाद से निहाल हुए श्रद्धालु; राधाकृष्ण मंदिर में जोश और उत्साह से मनाया अन्नकूट महोत्सव

आगरा।
दीपोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्री राधाकृष्ण में गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समाज ने हवा, पानी, पेड़-पौधे और गाय जैसे उपहारों के दाता भगवान नागेश्वर श्रीकृष्ण के साक्षात स्वरूप गोवर्धन महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्नकूट का भोग लगाया। अन्नकूट प्रसादी के दिव्य स्वाद ने सभी को निहाल कर दिया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर के आंगन में गोबर से तैयार की गई गोवर्धन महाराज की सुंदर प्रतिकृति भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही जिसमें प्राकृतिक रंगों, हल्दी, खील व आटे आदि से सुंदर श्रृंगार किया था। देर शाम राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही वहां उपस्थित समाजजनों ने गोवर्धन महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की और अन्नकूट की प्रसादी का भोग लगाकर उनके सात चक्कर लगाए। इस दौरान राधाकृष्ण मंदिर के कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई ने भजन की सुंदर प्रस्तुति दी।
इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष अऱविंद गुप्ता एवं महासचिव मुकुंद शिवहरे ने युवा समाजसेवी श्री प्रेम कुमार को पटका पहनाकर सम्मानित किया जिन्होंने हाल ही में चामुंडा माता मंदिर में एक रुपये में भोजन की सेवा शुरू की है। अंत में सभी ने प्रसादी के दिव्य स्वाद का आनंद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे अस्सो, कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई, उपाध्यक्ष रिषीरंजन शिवहरे, रवि गुप्ता (ए टु जेड), वरिष्ठ सदस्य संजय शिवहरे, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता मास्टरसाहब के अलावा पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता, शिवहरे समाज फिरोजाबाद के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया, हरिओम शिवहरे, अजय गुप्ता (कृष्णा रेफ्रिजरेशन), राजीव गुप्ता एडवोकेट, अमित गुप्ता गोल्डी, अंकित शिवहरे, गोपाल शिवहरे (रामचंद्रपुरी), कवि गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिवहरे समाज एकता परिषद के कोषाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, सरजू गुप्ता काकेभाई, अनूप शिवहरे, कवि गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुगम शिवहरे लवली, प्रथम गुप्ता, आर्किटेक्ट सत्यम शिवहरे, शिवम शिवहरे, अमन गुप्ता, समेत खासी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
महिलाओं में ममता गुप्ता, सोनिया शिवहरे पूनम गुप्ता, दीपा शिवहरे, रजनी, उर्मिला, रितु, दीपा, राधा, कमलेश, हेमलता, निधि, नैना, रेनू, रिंकी, मीनू, शिवानी, सीमा, मिथलेश, ललिता, कविता, पल्लवी, रचना, बबली आदि भी उपस्थित रहे। प्रसादी वितरण में तुषार शिवहरे, हर्ष शिवहरे, यश गुप्ता, कुश शिवहरे, तरुण गुप्ता, आशीष शिवहरे, गौतम शिवहरे समेत शिवहरे युवा कमेटी के सदस्यों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दाऊजी मंदिर में पंगत में जिमाई अन्नकूट की दिव्य

समाचार

आगराः श्री रिंकू गुप्ता (पुत्र श्री मुरारीलाल गुप्ता) की

समाचार

दर्दनाकः आगरा के रिंकू गुप्ता (शिवहरे) की दिल्ली में

वुमन पॉवर, समाचार

पूजा शिवहरे गोस्वामी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर

समाचार

गोवर्धन पूजा यानी सामाजिक दिवाली; 10 नवंबर की शाम

समाचार

इटावाः प्रतिष्ठित होम्यो चिकित्सक डा. परशुराम गुप्ता नहीं रहे;