April 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः अजय कुमार गुप्ता ने जगदीशपुरा क्षेत्र की कालोनियों में ‘जय श्री राम’ नाम के ध्वज बांटे; विश्व हिंदू महासंघ का जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहला अभियान

आगरा।
जातियों के भेद मिटाकर हिंदू समाज को एकजुट करने के लक्ष्य को समर्पित संगठन ‘विश्व हिंदू महासघ’ के जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार गुप्ता (शिवहरे) ने बीते रोज जगदीशपुरा इलाके की विभिन्न कालोनियों में लोगों को ‘जय श्री राम’ नाम का ध्वज भेंट किए और ‘सत्य सनातन’ धर्म के अनुसरण का संदेश दिया।

श्री अजय कुमार गुप्ता ने 5 अक्टूबर को जगदीशपुरा क्षेत्र में रोडवेज कालोनी, लक्ष्मीनगर, भीमनगर में हिंदू परिवारों को लोगों को ‘जय श्री राम’ नाम के ध्वज वितरित किए। उन्होंने हिंदू भाइयों और बहनों से मिलकर ‘सत्य सनातन’ धर्म का अनुसरण करने का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री नितिन राजपूत, उपाध्यक्ष पंकज गौतम, उमादत्त शर्मा, पूर्व पार्षद अर्पित सारस्वत, गौरव गौतम, छोटू गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता भी थे। आपको बता दें कि विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति ने एक पखवाड़े पूर्व ही श्री अजय कुमार गुप्ता को आगरा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया था। गोरखपुर के भिखारी प्रजापति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नजदीकी माना जाता है।

अजय कुमार गुप्ता (पुत्र स्व. श्री मुरारीलाल गुप्ता) जगदीशपुरा स्थित रोडवेज कालोनी में रहते हैं। फाइनेंस और शेयर मार्केट के पेशे से जुड़े हैं और संजय प्लेस में ‘खुशी इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंशियल सर्विसेज’ के नाम से उनका अपना प्रतिष्ठान है। अजय कुमार गुप्ता का परिवार मूलरूप से खैरगढ़ (फिरोजाबाद) से है, हालांकि उनकी शिक्षा-दीक्षा आगरा में ही हुई है। अजय कुमार गुप्ता ने शिवहरेवाणी को बताया कि विश्व हिंदू महासंघ का जिला अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला अभियान था। निकट भविष्य में वह हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए संगठन के बैनर तले एक बड़ा अभियान शुरू करेंगे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में